Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना नाश्ते में खाएं ये 4 चीजें

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 08:48 PM (IST)

    Diabetes अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो नाश्ते में वेजिटेबल ऑमलेट का सेवन कर सकते हैं। खासकर नॉन वेज खाने को ना ...और पढ़ें

    Diabetes: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना नाश्ते में खाएं ये 4 चीजें
    Diabetes: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना नाश्ते में खाएं ये 4 चीजें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: डायबटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोताही बरतने पर यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। डायबिटीज मुख्यतः दो प्रकार के हैं। इनमें टाइप टाइप 2 डायबिटीज अधिक खतरनाक है। इस प्रकार में व्यक्ति के पैंक्रियाज से इंसुलिन हार्मोन नहीं निकलता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजाना संतुलित आहार लें, एक्सरसाइज करें और मीठी चीजों से परहेज करें। इसके अलावा, बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना नाश्ते में ये 4 चीजें जरूर खाएं। इन चीजों के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं-

    वेजिटेबल ऑमलेट खाएं

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नाश्ते में वेजिटेबल ऑमलेट का सेवन कर सकते हैं। खासकर, नॉन वेज खाने को नापसंद करने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है। इसमें अंडे की जगह मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही टमाटर और हरी सब्जियां मिलाकर बनाया जाता है।

    मेथी मिस्सी रोटी खाएं

    हेल्थ एक्सपर्ट्स बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में मेथी शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें गुणकारी और आवश्यक पोषक तत्व डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज नाश्ते में मेथी मिस्सी रोटी खाएं।

    बेसन पैनकेक खाएं

    डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में बेसन पैनकेक का सेवन कर सकते हैं। बेसन में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, प्रोटीन और विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बेसन पैनकेक के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

    खबरें और भी

    रागी उत्तपम खाएं

    डायबिटीज के मरीज उपरोक्त तीनों के अलावा रागी उत्तपम का भी सेवन नाश्ते में कर सकते हैं। रागी उत्तपम के सेवन से भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। रागी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।