यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diabetes: दिवाली पर मिठाई का आनंद उठाने के लिए डायबिटीज के मरीज इन स्वीटनर्स का करें सेवन
Diabetes अगर आप दिवाली के मौके पर मीठा खाना चाहते हैं तो शहद का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। इससे रक्त में शर्करा नहीं बढ़ता है। इ ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: प्रकाश का पर्व दिवाली देश और दुनिया में 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने में अमावस्या की तिथि को मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट और स्वीट्स देते हैं। लोग चाहकर भी स्वीट्स और स्नैक्स से परहेज नहीं कर पाते हैं। इससे रक्त में शर्करा स्तर बढ़ता है। इसके लिए मधुमेह और मोटापा के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजों की खाने की मनाही होती है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो शुगर बढ़ सकता है। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में मिठाइयों का सेवन करना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो मिठाइयों की जगह पर इन स्वीटनर का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। इससे रक्त में शर्करा स्तर नहीं बढ़ता है। आइए जानते हैं-
शहद का सेवन करें
अगर आप दिवाली के मौके पर मीठा खाना चाहते हैं, तो शहद का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है। इससे रक्त में शर्करा नहीं बढ़ता है। इसके लिए डॉक्टर भी फेस्टिव सीजन में डायबिटीज के मरीजों को मीठे के लिए शहद खाने की सलाह देते हैं। आप शुगर फ्री स्वीट्स पर शहद का प्रयोग करके सेवन कर सकते हैं।
छुहारा खाएं
आयरन की कमी से परेशान लोगों को रोजाना छुहारा का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। गर्भवती महिलाओं को छुहारा का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे वजन बढ़ता है। आप मिठाई के बदले में छुहारा का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, छुहारे को पीसकर के भी मिठाई तैयार कर सकते हैं। आप चाहे तो हलवा, लड्डू और बर्फी में छुहारे के पाउडर को मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
कोकोनट शुगर का सेवन करें
कोकोनट शुगर में जिंक, कैल्शियम, आयरन और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह ब्राउन शुगर के समतुल्य होता है। इससे रक्त में शुगर नहीं बढ़ता है। आप चीनी के बदले में कोकोनट शुगर का इस्तेमाल मिठाइयों में कर सकते हैं।
खबरें और भी
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।