Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या है Dinga Dinga बीमारी जिसमें चलते-चलते नाचने लगते हैं लोग, इस जगह बढ़ रहे इसके मामले

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 07:36 PM (IST)

    साल खत्म होने को है लेकिन बीमारियों का प्रकोप लगातार जारी है। बीते दिनों अफ्रीका में रहस्यमयी बीमारी के बढ़ते मामलों के बाद अब यूगांडा में भी एक रहस्य ...और पढ़ें

    यूगांडा में बढ़ रहा डिंगा डिंगा बीमारी का क्रेज (
    यूगांडा में बढ़ रहा डिंगा डिंगा बीमारी का क्रेज (

    HighLights

    1. यूगांडा में इन दिनों एक रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप जारी है।
    2. यहां Dinga Dinga बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
    3. खासतौर पर महिलाएं इस बीमारी का ज्यादा शिकार हो रही हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोई न कोई बीमारी चिंता का विषय बनी रहती है। कोरोना महामारी के बाद से ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO दूसरी महामारी के लिए पूरी दुनिया को सावधान रहा है। WHO की कोरोना से खतरनाक कोई बीमारी नई महामारी की वजह बन सकती है। हालांकि, इस बीमारी के बारे में कोई जानकारी न होने की वजह से वैज्ञानिकों ने इसे Disease X का नाम दिया। बीते दिनों अफ्रीका में एक रहस्यमयी बीमारी लगातार लोगों को अपना शिकार बना रही थी, जिसे "डिजीज एक्स" का नाम दिया गया।

    इसी बीच अब यूगांडा में भी एक रहस्यमयी बीमारी ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। युगांडा में बढ़ रही इस बीमारी को "डिंगा डिंगा" (Dinga Dinga Disease symptoms) नाम दिया गया है। इस बीमारी को यह नाम इसके एक प्रमुख लक्षण की वजह से मिला है। दरअसल, "डिंगा डिंगा" (What is Dinga Dinga Disease) का मतलब हिलते-डुलते डांस करना है। इस बीमारी की चपेट में आने वाला व्यक्ति हिलता-डुलता रहता है, जैसे वह कोई डांस कर रहा हो। ऐसे आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

    क्या है डिंगा डिंगा बीमारी?

    युगांडा में बढ़ रही यह बीमारी खासतौर पर टीनएज लड़कियों और महिलाओं को अपना शिकार बना रही है। हालांकि, इस बीमारी का कारण क्या है, इस बारे में अभी डॉक्टर्स को कोई जानकारी (Dinga Dinga Disease Causes) नहीं मिली है। इस बीमारी की वजह से शरीर में अनियंत्रित कंपन होती है और चलने में कठिनाई भी होती है।

    क्या हैं डिंगा डिंगा के लक्षण

    चूंकि इस बीमारी के कारण और इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी मौजूद नहीं है। ऐसे में इसके सटीक लक्षणों के बारे में पता लगाना मुश्किल है। हालांकि, इस बीमारी से पीड़ित लोगों में कई तरह के लक्षण देखने को मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा खतरनाक शरीर का बहुत ज्यादा हिलना है, जो बहुत हद तक डांसिंग मूव्स के समान ही है।

    खबरें और भी

    इसके साथ बुखार, बहुत ज्यादा कमजोरी और कुछ मामलों में, पैरालिसिस की समस्या भी हो सकती है। लोकल मीडिया की मानें, तो इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए चलना लगभग असंभव हो जाता है, क्योंकि उनका शरीर अनियंत्रित होकर कांपने लगता है।

    इसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है?

    फिलहाल इस बीमारी के सटीक कारण पता नहीं है। ऐसे में शुरुआती लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। इसलिए ऐसी जगह जहां इस बीमारी का प्रकोप ज्यादा है, जहां बुखार और शरीर में कंपन जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत एक्सपर्ट की सलाह लें। साथ ही इसके लिए लोगों को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।

    यह भी पढ़ें-  देर तक यूरिन रोकने की गलती सेहत पर पड़ती है भारी, UTI और किडनी स्टोन का बढ़ता है खतरा