विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेहत के लिए वरदान हैं मेथी स्प्राउट्स, फायदे इतने कि गिनते-गिनते थक जाएंगी उंगलियां

Published: Thu, 13 Mar 2025 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2025 07:15 AM (IST)

स्प्राउटिंग एक नेचुरल प्रक्रिया है जिसमें बीज जर्मिनेट हो कर इनमें से शूट निकल आते हैं। इस प्रक्रिया से बीज ...और पढ़ें

मेथी स्प्राउट्स खाने के हैं ढेरों फायदे (Picture Credit- Instagram)
मेथी स्प्राउट्स खाने के हैं ढेरों फायदे (Picture Credit- Instagram)

HighLights

  1. स्प्राउट्स सुबह के नाश्ते के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।
  2. आमतौर पर लोग चने या मूंग के स्प्राउट्स खाते हैं।
  3. हालांकि, मेथी के स्प्राउट्स भी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम चने या मूंग दाल के स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि, चने और मूंग के अलावा आप मेथी के स्प्राउट भी बना सकते हैं। मेथी के पत्ते भी कई लोगों की डाइट का हिस्सा होते हैं और इसके बीज का भी सब्जी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मेथी के स्प्राउट्स भी खाए जा सकते हैं, जो अपने आप में बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं मेथी के स्प्राउट्स बनाने का तरीका और इसके कुछ फायदे-

ऐसे बनाएं मेथी के स्प्राउट्स

अंकुरित मेथी को बनाने के लिए मेथी को पानी में रात भर भिगो कर छोड़ दें। सुबह इसे छान कर साफ कॉटन के कपड़े में लपेट कर लटका दें। 3 से 4 घंटे के बाद मेथी अंकुरित होना शुरू हो जाती है। अंकुरित होने के बाद मेथी विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम से भरपूर हो जाती है और ये और भी ज्यादा बायोअवेलेबल हो जाते हैं, जिसका मतलब ये हुआ कि शरीर इन्हें और भी प्रभावी तरीके से एब्जॉर्ब कर पाएगा। जब हम मेथी को पानी में भिगोते हैं, तो इसका कड़वापन खत्म हो जाता है। इन्हें पचाना और भी आसान होता है और इसकी गुणवत्ता भी बढ़ जाती है। 

यह भी पढ़ें-  बासी रोटी के 5 फायदे जानकर आप भी बदल लेंगे अपना नजरिया, फिर कभी नहीं करेंगे इसे फेंकने की गलती

मेथी स्प्राउट्स के फायदे

  • अंकुरित मेथी में फेनोल, फ्लेवोनॉयड, एल्कलॉइड, टैनिन जैसे फोटोकेमिकल पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
  • अंकुरित मेथी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है।
  • जर्मिनेशन की प्रोसेस के बाद मेथी दाने ज्यादा मुलायम हो जाते हैं और इन्हें पचाना बेहद आसान हो जाता है, जिससे आसानी से इसका भरपूर फायदा उठाया जा सकता है।
  • अंकुरित मेथी के बीज ब्लड स्ट्रीम में धीमी गति से ग्लूकोज का प्रवाह करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक से शुगर स्पाइक नहीं होता है। इसलिए स्प्राउट मेथी डायबिटिक व्यक्ति के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
  • अंकुरित मेथी बीज में जबरदस्त एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिन्हें कई मेटाबोलिक बीमारियों में नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अंकुरित मेथी फाइबर से भरपूर होती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है और अनावश्यक क्रेविंग के कारण होने वाले वेट गेन से छुटकारा मिलता है। इस तरह ये वेट मैनेजमेंट में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-  इन लोगों को ज्यादा होता है किडनी डिजीज का खतरा, समय रहते हो जाएं सावधान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।