अचानक नहीं आती कोई बीमारी: शरीर पहले ही देता है ये वॉर्निंग सिग्नल्स, भूलकर भी न करें इन्हें इग्नोर
हमारा शरीर जब किसी बीमारी से लड़ रहा होता है तो वह हमें कई इशारे देता है।

शरीर में दिखने वाले बदलाव जो देते हैं बीमारी का संकेत (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों को ऐसा जरूर लगता होगा कि बीमारी शरीर में अचानक बन गई, पर यह धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही होती है। इस दौरान कई ऐसे लक्षण और संकेत भी मिलते हैं जिन्हें हम सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
यहां हर छोटी और बड़ी बीमारी से पहले शरीर में दिखने वाले उन सभी बदलावों के बारे में बात की जा रही है, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।
सिरदर्द और चक्कर आना
जहां एक तरफ सिरदर्द का लंबे समय तक बने रहना माइग्रेन होने की तरफ इशारा है तो वहीं दूसरी तरफ हर समय सिर घूमना शरीर में खून की कमी, ब्लड प्रेशर के कम होने का संकेत है। शरीर में ये लक्षण दिखने पर इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
बार-बार इन्फेक्शन और घाव बन जाना
साल में 4 या उससे ज्यादा बार इन्फेक्शन होना और मामूली चोट को ठीक होने में समय लगना बताता है कि प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है। डायबिटीज का कंट्रोल से बाहर होना भी इन्फेक्शन या चोट को जल्दी से ठीक नहीं होने देता।
सांस लेने में परेशानी
कुछ लोगों को अचानक से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, जिसे वो सामान्य सांस फूलने की समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। जबकि ये लक्षण शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी, फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या, दिल की बीमारी के बारे में बताते हैं।
हर जगह नींद लग जाना
अगर आप बैठे-बैठे कहीं भी सो जाते हैं या हर समय नींद आती रहती है तो यह शरीर में हॉर्मोन्स के असंतुलन की वजह से हो सकता है। इसला सीधा सा मतलब है कि थायरॉइड बैलेंस नहीं है। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्वों खासकर आयरन की कमी से भी सुस्ती बहुत आती है।
अचानक वजन कम होना या बढ़ना
6 महीने के अंदर-अंदर वजन का तेजी से घटना या बढ़ना थायरॉइड रोग, डायबिटीज और गंभीर मामलों में कोई टीबी या कैंसर जैसी स्थिति का संकेत हो सकते हैं। बता दें कि वजन कम होने के साथ और भी कई लक्षण इन बीमारियों की सटीक पहचान के लिए जिम्मेदार है।
शरीर में असामान्य दर्द
शरीर में अक्सर होने वाला दर्द सामान्य नहीं होता, अगर इसका संबंध हड्डियों के दर्द से हो तो यह गठिया जैसी समस्या की तरफ इशारा करते हैं। कई मामलों में पोषक तत्वों की कमी भी थकान और दर्द का कारण बनती है।
