Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: क्या आइसक्रीम सच में शरीर को पहुंचाती है ठंडक? जानें क्यों इसे गर्मियों में खाना है नुकसानदायक

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 07:47 AM (IST)

    Health Tips चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बारे में सोचते ही लोगों सबसे पहले आइसक्रीम की याद आती है। गर्मियों में लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आइसक ...और पढ़ें

    शरीर को सच में ठंडक पहुंचाती है आइस क्रीम
    शरीर को सच में ठंडक पहुंचाती है आइस क्रीम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद, हम सभी को आइसक्रीम खाना बहुत पसंद होता। बूढ़े से लेकर बच्चे तक आइसक्रीम के शौकीन होते है।बहुत से लोग उदास होने पर या चिंता के दौरान आइसक्रीम खाते हैं। इससे कुछ समय के लिए अच्छा महसूस होता है। लेकिन क्या आइसक्रीम सच में ठंडी होती है? आइए जानते हैं-

    गर्मी के दिनों में ठंडक का अहसास पाने के लिए लोग सबसे ज्यादा आइसक्रीम खाते हैं। लोगों को लगता है कि आइसक्रीम खाने से शरीर की गर्मी दूर हो जाएगी। हालांकि, कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आइसक्रीम खाने में भले ही ठंडी होती है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है।आइसक्रीम में फैट कंटेंट (शुगर, फैट और मिल्क) ज्यादा होने से जब शरीर के अंदर ये जाता है, तो इसे तोड़ने में शरीर को बहुत मेहनत लगती है, जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है, इसी वजह से आइसक्रीम खाने के बाद बहुत तेज प्यास लगती है।

    ठंडी के मौसम में है फायदेमंद

    दरअसल, आइसक्रीम को ठंडी के मौसम में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बहुत से लोगों को ठंड में आइसक्रीम खाना पसंद होता है। वहीं, आइसक्रीम को ठंडी के मौसम में खाने के कई फायदे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ठंडी होने की वजह से कई लोग गले की खराश, सर्दी और जुखाम से पीड़ित रहते हैं, ऐसे में आइसक्रीम खाने से ये समस्याएं दूर हो जाती है। आइसक्रीम की तासीर गर्म होती है, जिसके वजह से सर्दी में राहत मिलती है।

    शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

    आइसक्रीम की जगह आप हेल्दी ड्रिंक्स पीकर आपने शरीर को ठंडक पहुंता सकते हैं। जैसे छाछ, लस्सी, नींबू पानी, जलजीरा, आम का पना, बेल का शरबत आदि। ये ड्रिंक्स आपके शरीर को ठंडक तो पहुंचाते ही हैं। साथ ही आपके शरीर की सेहत का भी ध्यान रखते हैं, इसके साथ ही ये बजट ड्रिंक्स हैं, जो आपके जेब पर भी भारी नहीं पड़ते।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik