Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोने से पहले करें ये 5 योगासन, दूर हो जाएगी दिनभर की थकान, मिलेगी अच्छी नींद!

    Updated: Thu, 01 May 2025 12:53 PM (IST)

    आजकल की लाइफस्टाइल में नींद न आने की समस्या आम है। रातभर नींद न आना या बार-बार नींद टूटने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। इसका असर धीरे-धीरे उनकी ...और पढ़ें

    Yoga For Sleep: अच्छी नींद के लिए करें ये 5 योगासन (Picture Courtesy: Freepik)
    Yoga For Sleep: अच्छी नींद के लिए करें ये 5 योगासन (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. नींद न आने की समस्या सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है
    2. बेहतर नींद के लिए योग करना फायदेमंद हो सकता है
    3. योग करने से मानसिक शांति मिलती है और थकान दूर होती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अच्छी नींद (Good Sleep) हेल्दी लाइफ के लिए बेहद जरूरी है। पूरी और गहरी नींद न केवल शारीरिक थकान को दूर करती है, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण कई लोगों को नींद न आने की समस्या होती है।

    ऐसे में इस परेशानी से निपटने का योग (Bedtime Yoga) एक नेचुरल और असरदार उपाय है। सोने से पहले कुछ खास योगासन करने से मन शांत होता है, तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 योगासनों (Yoga for Sleep) के बारे में जो बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं।

    बेहतर नींद के लिए 5 योगासन (Yoga Poses for Better Sleep)

    बालासन (Child’s Pose)

    बालासन एक आरामदायक आसन है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है। यह रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करके शरीर को शांत करने में मदद करता है।

    कैसे करें?

    • घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने कूल्हों को एड़ियों पर टिका दें।
    • आगे की ओर झुककर माथे को जमीन से छुएं।
    • हाथों को सामने फैलाकर रखें या शरीर के पास रखें।
    • गहरी सांस लेते हुए इस पोजिशन में 2-5 मिनट तक रहें।

    फायदे-

    खबरें और भी

    • दिमाग को शांति मिलती है।
    • पीठ और कंधों का तनाव दूर होता है।

    यह भी पढ़ें: सुबह के समय खुद को एनर्जी से भरने के लिए करें ये 8 आसान योगासन, फिजिकली और मेंटली रहेंगे फिट

    उत्तानासन (Standing Forward Bend)

    उत्तानासन शरीर को आराम देने और मन को शांत करने में मदद करता है। यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और नर्वस सिस्टम को शांत करता है।

    कैसे करें?

    • सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर उठाएं।
    • कमर से आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें।
    • घुटने सीधे रखें, लेकिन अगर पीठ में दर्द हो तो घुटने मोड़ सकते हैं।
    • 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी पोजिशन में रहें।

    फायदे-

    • स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।
    • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

    विपरीत करनी (Legs-Up-The-Wall Pose)

    यह आसन नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद लाने में मदद करता है। इसे करने से पैरों की सूजन भी कम होती है

    कैसे करें?

    • दीवार के पास पीठ के बल लेट जाएं।
    • पैरों को दीवार पर सीधा ऊपर उठाएं।
    • हाथों को शरीर के पास आराम से रखें।
    • 5-10 मिनट तक इसी अवस्था में रहें।

    फायदे-

    • माइंड रिलैक्स होता है।
    • पैरों की थकान दूर होती है।

    सुप्त बद्धकोणासन (Reclining Butterfly Pose)

    यह आसन हिप्स और जांघों को खोलता है और शरीर को आराम देता है। यह स्ट्रेस कम करने और नींद लाने में बहुत असरदार है।

    कैसे करें?

    • पीठ के बल लेट जाएं और पैरों के तलवों को मिलाकर घुटनों को बाहर की ओर खोलें।
    • हाथों को शरीर के पास आराम से रखें।
    • आंखें बंद करके गहरी सांस लें।
    • 5-10 मिनट तक इसी पोजिशन में रहें।

    फायदे-

    • पेल्विक एरिया को आराम मिलता है।
    • तनाव और थकान दूर होती है।

    शवासन (Corpse Pose)

    शवासन योग का सबसे आखिरी आसन है, जो पूरे शरीर को गहराई से आराम देता है। यह माइंड और बॉडी को पूरी तरह रिलैक्स करता है।

    कैसे करें?

    • पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
    • हाथों और पैरों को आराम से फैलाएं।
    • आंखें बंद करके धीरे-धीरे सांस लें।
    • 10-15 मिनट तक इसी पोजिशन में रहें।

    फायदे-

    • मानसिक शांति मिलती है।
    • नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

    यह भी पढ़ें: शरीर की जकड़न दूर होगी और जोड़ों के दर्द से भी मिलेगी राहत, बस रोजाना करने होंगे ये सिंपल योगासन

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।