Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga For Anemia: खून की कमी से हैं परेशान, तो रोजाना करें ये तीन योगासन

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 05:26 PM (IST)

    Yoga For Anemia जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो एनीमिया की समस्या शुरू हो जाती है। इस स्थिति में शरीर के टिशूज में ऑक्सीजन ले जाने वाली रेड ब्लड ...और पढ़ें

    Yoga For Anemia: खून की कमी को दूर करने के लिए करें ये योगासन
    Yoga For Anemia: खून की कमी को दूर करने के लिए करें ये योगासन

    HighLights

    1. प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है।
    2. शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ाने के लिए कपालभाति करें।
    3. सर्वांगासन करने से भी शरीर में खून बढ़ता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yog Asana for Anemia: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें एनीमिया की समस्या आम है। कई लोगों को एनीमिया यानी खून की कमी हो जाती है। इस स्थिति में शरीर के टिशूज में ऑक्सीजन ले जाने वाली रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। इसमें थकान, सिरदर्द, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखें, इसके अलावा कुछ योगासन करने से भी आपको फायदा मिलता है

    प्राणायाम

    प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। साथ ही फेंफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह भी ठीक रहता है। प्राणायाम से मानसिक शांति मिलती है, जिससे तनाव भी कम होता है। इससे एनीमिया की समस्या भी कम होती है।

    प्राणायाम करने के लिए सबसे मैट पर सुखासन या पद्मासन की स्थिति में बैठ जाएं। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, कंधों को आराम दें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आंखें बंद करें। हथेलियों को घुटनों के ऊपर की ओर रखें। अंगूठे से दाहिने नथुने को धीरे से बंद करें, अब बाएं नथुने में श्वास लें और इसे बंद करें. श्वास को दाहिने नथुने से बाहर निकालें। फिर दाएं से श्वास लें, इसे बंद करके केवल बाएं से श्वास छोड़ें।

    कपालभाति

    कपालभाति पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छा आसान है। कपालभाति करने से वजन तेजी से कम होता है इसके साथ ही शरीर में ब्लड का फ्लो भी बना रहता है और इससे एनिमीया के रोगियों को भी फायदा मिलता है।

    खबरें और भी

    कपालभाति करने के लिए सबसे मैट पर सुखासन या पद्मासन की स्थिति में बैठ जाएं। अब गहरी सांस लें और झटके से सांस को छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचे।

    सर्वांगासन

    सर्वांगासन करने से भी शरीर में खून बढ़ता है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। साथ ही एनीमिया से भी छुटकारा मिलता है।

    सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले मैट पर लेट जाएं, अब अपने हाथों को कमर पर रखें और पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं और 90 डिग्री तक ले जाएं। इस दौरान आपका सिर, कंधा और हाथ ही जमीन को छूने चाहिए और बाकी शरीर को ऊपर रखें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik