Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Orange Benefits: ठंड के मौसम में खाएंगे संतरे, तो शरीर को मिलेंगे ये 6 बेमिसाल फायदे

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jan 2022 01:11 PM (GMT+05:30)

    संतरे को खाने से आपका मूड भी बेहतर होता है। यह मीठा और रस से भरा फल आपको ऊर्जा से भर सकता है। शोध में पाया गया कि संतरे खाने से आप कैंसर और दिल की बीम ...और पढ़ें

    Orange Benefits: ठंड के मौसम में खाएंगे संतरे, तो शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे
    Orange Benefits: ठंड के मौसम में खाएंगे संतरे, तो शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Orange Benefits: वैसे तो किसी भी मौसम में फलों का सेवन फायदेमंद साबित होता है, लेकिन सर्दियों में खासतौर पर विटामिन-सी युक्त फलों को खाने से कई तरह की दिक्कतें दूर रहती हैं। इन्हीं में से एक फल है संतरा, जो विटामिन-सी के साथ-साथ खनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये सिटरस फल न सिर्फ खाने में बेदतरीन होता है बल्कि आपके शरीर को भी फायदा पहुंचाता है, खासतौर पर सर्दियों से जुड़ी परेशानियों से भी, जैसे कब्ज़, बेजान त्वचा और रूखे बाल।

    संतरे को खाने से आपका मूड भी बेहतर होता है। यह मीठा और रस से भरा फल आपको ऊर्जा से भर सकता है। शोध में पाया गया कि संतरे खाने से आप कैंसर और दिल की बीमारियों जैसे रोगों से बच सकते हैं। साथ ही संतरा ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। कुछ शोध में यह भी साबित हुआ है कि संतरे का सेवन याददाश्त बेहतर करने का भी काम करता है। तो आइए जानें कि सर्दियों के मौसम में संतरा खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

    1. पाचन को बढ़ावा मिलता है

    संतरे में खूब फाइबर भी होता है जिसकी वजह से इसे खाने से शरीर के चैनल, रक्त वाहिकाएं और जठरांत्र संबंधी मार्ग साफ होता है।

    2. सर्दी-ज़ुकाम से बचाव

    संतरे में विटामिन-सी और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मज़बूती देते हैं। आर मज़बूत इम्यूनिटी सर्दी-ज़ुकाम या खांसी जैसी बीमारियों से बचाने का काम करती है।

    3. त्वचा के लिए अच्छा

    विटामिन-सी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है यह सभी जानते हैं। संतरे में विटामिन-सी के अलावा विटामिन ए और ई भी होता है, जो स्किन को जवांऔर ख़ूबसूरत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

    4. हड्डियों बनती हैं मज़बूत

    संतरा हड्डियों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के साथ दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

    5. वज़न घटाने में मददगार

    संतरे में विटामिन-सी के अलावा फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये दोनों ही गुण वजन कम करने का काम करती हैं। संतरे में फाइबर होने की वजह से इसे खाने से आपको भूख भी कम लगती है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

    6. दिल की सेहत का ख़्याल रखता है

    संतरे को कार्डियक टॉनिक माना जाता है, जो ताक़त में सुधार करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है। साथ ही थकान को भी दूर करते हैं और शरीर को शक्ति देते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी