Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या आपको भी बार-बार आता है चक्कर? Vertigo का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों से करें बीमारी की पहचान

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 11:52 AM (GMT+05:30)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सेहत का ख्याल रखने का समय नहीं मिल पा रहा है जिससे तनाव और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो रही हैं। ये वर्टिगो नाम ...और पढ़ें

    क्‍या है वर्टिगो नाम की बीमारी? (Image Credit- Freepik)
    क्‍या है वर्टिगो नाम की बीमारी? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. कई लोगों को स‍िरदर्द की समस्‍या होती है।
    2. बार-बार चक्‍कर आने से कई द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।
    3. वर्टिगाे के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों को अपनी सेहत का ख्‍याल रखने का समय नहीं म‍िल पा रहा है। इससे उन्‍हें कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। काम के दबाव के कारण लोगों को तनाव घेर रहर है। तनाव में रहने से इंसान के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। क‍िसी को लगातार सि‍र में दर्द होता है तो कुछ लोगों को ऐसा महसूस होता है क‍ि सब कुछ उनकी आंखों के सामने हो रहा है।

    वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें अचानक से चक्‍कर आने की समस्‍या है। कई बार लोग इन्‍हें साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हम आपको बता दें क‍ि ये समस्‍या आम नहीं है। ये Vertigo नाम की बीमारी का संकेत हो सकता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि Vertigo बीमारी क्‍या होती है और इसके लक्षण क्या हैं? आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्‍या है Vertigo?

    क्‍लीवलैंड क्‍लीन‍िक के मुताब‍िक, वर्टिगो एक ऐसी कंडीशन होती है जिसमें आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आपके आसपास की चीजें घूम रही हों, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा होता है। इससे चक्कर आने लगते हैं और बैलेंस बिगड़ सकता है। ये कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई बीमारियों का लक्षण हो सकता है।

    क‍ितने तरह का होता है वर्टिगो?

    पेरिफेरल वर्टिगो (Peripheral Vertigo)

    ये सबसे आम होता है और कान के अंदर के हिस्से या वेस्टिबुलर नस में कोई समस्या होने के कारण ऐसा होता है। इसमें जो समस्‍याएं आती हैं, वाे इस प्रकार हैं-

    खबरें और भी

    • बेनाइन पेरॉक्सिस्मल पोजीशनल वर्टिगो
    • लैबिरिन्थाइटिस
    • वेस्टिबुलर न्यूराइटिस
    • मेनियर्स डिजीज

    सेंट्रल वर्टिगो (Central Vertigo)

    ये कम होता है और ब्रेन में किसी बीमारी जैसे स्ट्रोक, चोट या संक्रमण की वजह से होता है। इसमें चक्कर के साथ चलने में द‍िक्कत महसूस हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: नींद की लत नहीं, बल्कि ए‍क खतरनाक बीमारी है Sleeping Beauty Syndrome; जानें इसके लक्षण और कारण

    क्‍या हैं वर्टिगो के लक्षण

    • मतली और उल्टी
    • चक्कर आना
    • चलने-फिरने में द‍िक्‍कत होना
    • एक या दोनों कानों से सुनाई देना कम होना
    • कान में सीटी जैसी आवाजें आना
    • सिरदर्द
    • मोशन सिकनेस
    • कान में भारीपन
    • आंखों का तेजी से इधर-उधर हिलना

    वर्टिगो के कारण भी जानें

    • माइग्रेन (तेज सिरदर्द)
    • कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट
    • स्ट्रोक या ब्रेन की समस्या
    • दिल की धड़कनों का अनियमित होना (अरिथमिया)
    • डायबिटीज
    • सिर में चोट
    • लंबे समय तक बेड रेस्ट
    • कान के पास हर्पीज (शिंगल्स)
    • कान की सर्जरी
    • तेज सांस लेना (हाइपरवेंटिलेशन)
    • ब्‍लड फ्लो अचानक से ग‍ि‍रना
    • मसल्‍स का कमजोर हाेना
    • इन्‍फेक्‍शन
    • ब्रेन ट्यूमर या कोई और द‍िमागी बीमारियां

    ये हैं वर्टिगो से होने वाली समस्याएं

    आपको बता दें क‍ि वर्टिगो के कारण आप कभी भी ग‍िर सकते हैं। इससे हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ये आपकी रोजाना की लाइफस्‍टाइल काे भी प्रभाव‍ित कर सकता है। अगर आपको बार-बार चक्कर आते हैं या ऊपर बताए गए लक्षणों में से कुछ भी म‍हसूस होता है तो आपको डॉक्टर से तुरंत म‍िल लेना चाह‍िए। इससे आपको समय पर इलाज म‍िल सकता है।

    यह भी पढ़ें: मेंटल हेल्‍थ के ल‍िए खतरनाक होता है Mood Swing, जानें क्‍या हैं इसके लक्षण और कारण

    Source-

    • https://my.clevelandclinic.org/health/symptoms/21769-vertigo