Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आपको भी दिन में आती है नींद? अगर हां, तो हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 08:58 AM (IST)

    क्या आपको दिन में ज्यादा नींद (Day Sleepiness) आती है और काम के प्रति कोई उत्साह महसूस नहीं होता? अगर हां तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। एक स्टडी के मु ...और पढ़ें

    क्या दिन में नींद आना हो सकता है डिमेंशिया का संकेत? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्या दिन में नींद आना हो सकता है डिमेंशिया का संकेत? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. डिमेंशिया एक प्रकार का दिमागी डिसऑर्डर है।
    2. इसमें याददाश्त कमजोर होने, भाषा में कठिनाई जैसे लक्षण नजर आते हैं।
    3. दिन में नींद आना भी डिमेंशिया का शुरुआती संकेत हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिन में नींद आने (Day Sleepiness) की शिकायत कई लोगों में देखने को मिलती है। चाहे थकान, तनाव या खराब रूटीन हो, कई कारणों से हम दिन के समय नींद महसूस करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी का भी एक शुरुआती संकेत (Early Signs of Dementia) हो सकता है? जी हां, हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। आइए इस बारे में और गहराई से जानने की कोशिश करते हैं।

    डिमेंशिया क्या है?

    डिमेंशिया एक ऐसा डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति की सोचने, याद रखने और निर्णय लेने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह दिमाग के सेल्स के डैमेज होने के कारण होता है। अल्जाइमर डिजीज डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है।

    Dementia Symptoms

    यह भी पढ़ें: फोन से चिपके रहने की आदत बना सकती है दिमाग को खोखला, Digital Dementia से बचने के लिए करें ये काम

    दिन में नींद आना और डिमेंशिया का क्या है संबंध?

    हाल ही में न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश हुए एक शोध से पता चलता है कि दिन में ज्यादा नींद आना डिमेंशिया का एक संभावित शुरुआती लक्षण हो सकता है। दिन में नींद आना, काम में मन न लगना, किसी काम को लेकर कोई उत्सुकता महसूस न होना, ऐसे सभी लक्षण डिमेंशिया के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इसे मोट्रिक कॉग्नीटिव रिस्क (MCR) कहा जाता है। इसका जल्दी पता लगाना डिमेंशिया को रोकने या उससे बचाव में काफी अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि, यह अकेले में डिमेंशिया का निदान नहीं है। कई और फैक्टर भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

    कैसे समझें कि यह डिमेंशिया का संकेत है?

    • अन्य लक्षणों के साथ संबंध- यदि दिन में नींद आने के साथ-साथ आपको याददाश्त कमजोर होने, बोलने में कठिनाई, फैसले लेने में कठिनाई या व्यक्तित्व में बदलाव जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं, तो यह डिमेंशिया का संकेत हो सकता है।
    • धीरे-धीरे बढ़ती समस्या- अगर दिन में नींद आने की समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही है और अन्य रोजमर्रा के काम को प्रभावित होने लगे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।
    • अन्य कारणों का पता लगाना- दिन में नींद आने की समस्या के अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे- नींद की कमी, डिप्रेशन, थकान, दवाओं के दुष्प्रभाव आदि। इन वजहों पर भी ध्यान देने की कोशिश करें।

    अगर आपमें MCR जैसी समस्या के लक्षण दिखें, तो क्या करें?

    • डॉक्टर से संपर्क करें- यदि आपको दिन में ज्यादा नींद आ रही है और डिमेंशिया अन्य लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
    • पूरी जांच करवाएं- डॉक्टर आपके लक्षणों और मेडिकल इतिहास के आधार पर कुछ टेस्ट कर सकते हैं।
    • स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं- नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और पूरी नींद लेने से आप अपने दिमाग को स्वस्थ रख सकते हैं।
    • तनाव प्रबंधन- तनाव डिमेंशिया के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीकों का अभ्यास करें।

    यह भी पढ़ें: चलते समय नजर आते हैं Dementia के ये 5 वॉर्निंग साइन्स, भूलकर भी न करें इनकी अनदेखी

    खबरें और भी