Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में रोज सुबह पिएं एक गिलास सफेद पेठे का जूस, फायदे जान लिए तो नहीं रहेगा खुशी का ठिकाना

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 12:59 PM (IST)

    सफेद पेठे (Ashgourd) की सब्जी या मुरब्बा तो आपने खाया ही होगा लेकिन क्या आपको पता है कि इसका जूस पीना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। वह भी खासकर ...और पढ़ें

    Petha Juice Benefits: गर्मियों में पेठे का जूस पीने से दूर होगा मोटापा, मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    Petha Juice Benefits: गर्मियों में पेठे का जूस पीने से दूर होगा मोटापा, मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सफेद पेठा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है
    2. पेठे का जूस (Safed pethe ka juice) पीने से शरीर को ठंडक मिलती है
    3. इस जूस से वजन कम करने में भी मदद मिलती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफेद पेठा (Ashgourd), जो कद्दू की एक प्रजाति है, कई पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर एक सब्जी है। सफेद पेठे का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Ashgourd Benefits) माना जाता है।

    गर्मियों में इस जूस को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव भी होता है (Petha Juice Benefits)। आइए जानें पेठे का जूस पीने से आपको क्या-क्या लाभ (Ashgourd Juice Benefi मिल सकते हैं।

    पेठे का जूस पीने के फायदे (Petha Juice Health Benefits)

    • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- सफेद पेठे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित रूप से इस जूस को पीने से पेट साफ रहता है और आंतों की सफाई होती है।
    • शरीर को डिटॉक्स करता है- सफेद पेठे के जूस में डाययूरेटिक गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होते हैं। यह किडनी और लिवर के लिए भी फायदेमंद है और यूरिन इन्फेक्शन से बचाता है।

    यह भी पढ़ें: Vitamin-B12 की कमी नेचुरली दूर करने के लिए पिएं इस ड्राई फ्रूट का पानी, ब्लड शुगर भी होगा कंट्रोल

    • वजन घटाने में सहायक- यह जूस कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके नियमित रूप से पीने से भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है और वेट लॉस में फायदा होता है।
    • डायबिटीज कंट्रोल करता है- सफेद पेठे का जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है।
    • दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद- इस जूस में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
    • स्किन के लिए फायदेमंद- सफेद पेठे का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इस जूस को पीने से मुंहासे, झुर्रियां और पिगमेंटेशन की समस्या कम होती है। साथ ही, यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
    • शरीर को ठंडक पहुंचाता है- सफेद पेठे की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मददगार है।
    • इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार- इस जूस में विटामिन-सी और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसे पीने से सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
    • हड्डियों को मजबूत बनाता है- सफेद पेठे में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द से बचाव करता है।
    • मेंटल स्ट्रेस कम करता है- इस जूस में मौजूद पोषक तत्व मेंटल स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। यह तनाव, एंग्जायटी और इनसोम्निया की समस्या को दूर करने में भी मददगार है।

    यह भी पढ़ें: लिवर की गंदगी साफ करने में मदद करता है इस सब्जी का जूस; नोट कर लें बनाने का तरीका

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी