यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुबह खाली पेट पिएं दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी, बस 15 दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा फायदा!
दालचीनी सौंफ और जीरा ये तीनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल हम खाने की अलग-अलग चीजों में भी करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं क ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह के समय खाली पेट जीरा, सौंफ और दालचीनी का पानी पीना फायदेमंद है।
- इस पानी को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है।
- इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cinnamon Cumin Fennel Water Benefits: दालचीनी, जीरा और सौंफ - ये तीनों मसाले भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं। इनके स्वाद और खुशबू के साथ-साथ ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं।
ऐसे में इन तीनों को मिलाकर इनका पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं रोज सुबह (morning routine health tips) दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी पीने के फायदों के बारे में।
दालचीनी- स्वाद और स्वास्थ्य का संगम
दालचीनी एक ऐसी मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने (natural weight loss tips) में मदद करती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। इसके अलावा, दालचीनी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें: खाने के बाद सौंफ चबाने से सेहत को मिलते हैं 5 गजब फायदे, जानकर आप भी बना लेंगे इसे डाइट का हिस्सा
जीरा- पाचन का राजा
जीरा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। यह अपच, गैस और पेट फूलना जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जीरा में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
सौंफ- मुंह की ताजगी और पेट की सेहत
सौंफ मुंह की दुर्गंध को दूर करने और सांसों को ताजा रखने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा, यह पाचन को बेहतर बनाने, पेट दर्द को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करती है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
तीनों को मिलाकर क्यों पीना चाहिए?
दालचीनी, जीरा और सौंफ को मिलाकर पीने से इनके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। ये तीनों मसाले मिलकर एक शक्तिशाली मिश्रण बनाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं इनके कुछ फायदों के बारे में-
खबरें और भी
- वजन घटाने में मदद- दालचीनी और जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करते हैं। सौंफ भूख को कम करके वजन घटाने में सहायता करती है।
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- जीरा और सौंफ पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर अपच, गैस और पेट फूलना जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।
- इम्युनिटी बढ़ाता है- दालचीनी और जीरा इम्युनिटी बढ़ाकर शरीर को इन्फेक्शन से बचाते हैं।
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- दालचीनी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और दिल के दौरे के खतरे को कम करने में मदद करती है।
- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है- दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
- एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर- दालचीनी, जीरा और सौंफ एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
कैसे बनाएं जीरा, दालचीनी और सौंफ का पानी?
एक चम्मच दालचीनी, जीरा और सौंफ को एक गिलास पानी में मिलाकर उबालें। इसके बाद इसे छान लें और ठंडा करके पिएं। आप इन्हें अपनी चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं।
इन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए
- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- अगर आपको कोई एलर्जी है, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- ज्यादा मात्रा में इसे पीने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में सुबह की शुरुआत करें दालचीनी के पानी के साथ, मिलेंगे 8 कमाल के फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।