Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hibiscus Benefits: इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं गुड़हल की चाय

    By JagranEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 25 Sep 2022 02:24 PM (GMT+05:30)

    Hibiscus Benefits इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एक शोधकर्ता ने कहा कि गुड़हल में फेरुलिक एसिड पाया जाता है। इससे शुगर स्तर कम होता है। साथ ही गुड़हल ...और पढ़ें

    Hibiscus Benefits: इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं गुड़हल की चाय
    Hibiscus Benefits: इंस्टेंट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं गुड़हल की चाय

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hibiscus Benefits: आजकल ग्रीन टी ट्रेंड में है। इसके बावजूद कुछ लोग दूध वाली चाय पर निर्भर हैं। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि रोगों में ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, लेमन टी, ब्लैक टी और कॉफी समेत कई अन्य टी भी ट्रेंडिंग में हैं। इनमें एक Hibiscus Tea है। इस चाय के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ग्रीन टी की तरह यह भी गुणकारी है। इस चाय के सेवन से शुगर इंस्टेंट कंट्रोल होता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि गुड़हल की चाय पीने से मोटापा और मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियों में बहुत फायदा मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    क्या कहती है शोध

    हाल ही में एक शोध में खुलासा हुआ है कि गुड़हल की चाय अन्य चाय की तुलना में अधिक फायदेमंद है। इसमें पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इस एंटीऑक्सिडेंट में कार्बनिक एसिड और एन्थोकायनिन शामिल होते हैं, जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए शुगर कंट्रोल करने हेतु गुड़हल पर शोध किया गया। इस शोध में परिणाम संतोषजनक मिला। इस शोध में पाया गया कि रोजाना सुबह में दो कप स्ट्रांग गुड़हल की चाय पीने से शुगर (दवा खाने के समान) कंट्रोल होता है। वहीं, दो कप चाय में कम से कम 5 टी बैग्स का यूज करें।  

    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एक शोधकर्ता ने कहा कि गुड़हल में फेरुलिक एसिड पाया जाता है। इससे शुगर स्तर कम होता है। साथ ही गुड़हल में एंजाइम भी होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स को ब्रेक यानी तोड़ता है। इसके अलावा, गुड़हल की चाय पीने से वजन भी कंट्रोल होता है। जानकारों की मानें तो रोजाना कम से कम 2 कप गुड़हल की चाय पी सकते हैं। इससे अधिक सेवन करने से पहले एक बार अपने नजदीक के डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    खबरें और भी