Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज सुबह खाली पेट पिएं बस एक गिलास गर्म पानी, शरीर में दिखने लगेंगे चौंकाने वाले बदलाव

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 02:00 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि अगर रोजाना सुबह खाली पेट आप गर्म पानी पीना शुरू कर देंगे तो आपकी सेहत को तमाम फायदे मिल सकते हैं। जी हां सुबह खाली पेट गर्म पानी ...और पढ़ें

    सुबह गर्म पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    सुबह गर्म पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सुबह गर्म पानी पीने से सेहत को काफी फायदे मिलते हैं।
    2. आयुर्वेद में भी गर्म पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।
    3. गर्म पानी पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे बड़े-बुजुर्ग काफी समय से हमें सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने (Drinking Warm Water In The Morning) की सलाह देते आए हैं। दरअसल, आयुर्वेद के मुताबिक भी सुबह गर्म पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से क्या फायदे (Benefits Of Drinking Warm Water) मिल सकते हैं।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

    • मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है- गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि शरीर खाने को ज्यादा तेजी से पचाएगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
    • कब्ज और अपच को दूर करता है- गर्म पानी पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह आंतों की मांसपेशियों को आराम देता है और मल त्यागने में मदद मिलती है।
    • टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है- गर्म पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह किडनी को स्वस्थ रखता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

    यह भी पढ़ें: प्रदूषण के कारण फेफड़ों में भरने लगता है कचरा, Lungs Detox करने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

    वजन घटाने में मदद

    • कैलोरी बर्न करता है- गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
    • भूख कम करता है- गर्म पानी पीने से आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं, जिससे आप कम खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

    त्वचा के लिए लाभदायक

    • त्वचा को निखारता है- गर्म पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। यह त्वचा को निखारता है और मुहांसों को कम करने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है, जिससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर होते हैं और स्किन पर ग्लो आता है।

    अन्य स्वास्थ्य लाभ

    • इम्युनिटी को बढ़ाता है- गर्म पानी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है और आपको बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
    • गले की खराश दूर- गर्म पानी पीने से गले के दर्द और खराश से भी आराम मिलता है। खासकर अगर सर्दी-जुकाम हो जाए।
    • तनाव कम करता है- गर्म पानी पीने से तनाव कम होता है और आप ज्यादा शांत महसूस करते हैं।

    इन वजहों से सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, पानी को ज्यादा गर्म न करें। ऐसा करने से परेशानी हो सकती है। गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीने की कोशिश करें। इससे सेहत को काफी फायदे मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: रोज सुबह पीना शुरू कर दें जीरा पानी, एक महीने में घटने लगेगा वजन, बॉडी भी होगी डिटॉक्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी