Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज सुबह खाली पेट पिएं यह एक ड्रिंक, कुछ ही दिनों में हेल्दी होगा फैटी हो चुका लिवर

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 03:45 PM (IST)

    आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या है जिसका मुख्य कारण गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ...और पढ़ें

    खाली पेट पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, लिवर से पिघल जाएगी चर्बी (Picture Credit- Freepik)
    खाली पेट पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, लिवर से पिघल जाएगी चर्बी (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है।
    2. गलत खानपान और कुछ आदतें इसकी वजह बनती है।
    3. आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैटी लिवर (Fatty Liver Remedy) इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। गलत खानपान और खराब होती लाइफस्टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह है। इन दिनों लोगों का रहन-सहन और खानपान काफी ज्यादा बदल चुका है। अक्सर लोग अपना समय ऑफिस चेयर पर बैठे-बैठे बिताते हैं और समय की कमी के चलते कुछ न कुछ ऐसा खाते-पीते हैं, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

    फैटी लिवर इसी लापरवाही का तरीका है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति आज परेशान है। लिवर हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है, जो शरीर को साफ करने में मदद करता है। हालांकि, इस पर फैट जमा होने की वजह से यह फैटी लिवर में बदल जाता है, जो लिवर से जुड़ी एक खतरनाक कंडीशन है। ऐसे में रिवर्स करने के लिए आप आयुर्वेद की मदद ले सकते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर एक डिटॉक्स ड्रिंक्स (Drink for liver fat) के बारे में बताया, जो लिवर पर जमा फैट का कम करने में मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में-

    यह भी पढ़ें- महिलाओं में चुपचाप बढ़ रहा Fatty Liver, समय रहते लक्षणों को समझें; कभी भी बज सकती है खतरे की घंटी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shweta Shah (@shweta_shah_nutritionist)

    डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

    फैटी लिवर पर असरदार इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। यह सभी चीजें किचन में आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए आपको चाहिए होगा-

    • 1 चम्मच मिल्क थिसल
    • आधा चम्मच कालमेघ
    • एक चुटकी काली मिर्च
    • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
    • 1/4 चम्मच हल्दी और
    • 200 मिली (गुनगुने पानी)

    ड्रिंक बनाने का तरीका

    • इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
    • सबसे पहले सभी चीजों को 200 मिली गुनगुने पानी में डालकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
    • अब 10-15 मिनट हो जाने के बाद एक चम्मच की मदद से पानी को चलाते हुए सभी चीजों को मिक्स करें।
    • बस अब पानी को छान लें और इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।

    कैसे फायदा पहुंचाती है ड्रिंक?

    आसानी से तैयार यह डिटॉक्स वॉटर आपके लिवर के लिए किसी मर्ज से कम नहीं है। न्यूट्रिशनिस्ट ने इसके फायदे गिनाते हुए बताया कि यह ड्रिंक शरीर के अब्जॉर्ब करने की क्षमता को बढ़ाता है। टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर के अग्नि तत्व को शांत करता है। बाइल फ्लो को बेहतर बनाकर लिवर फंक्शन सुधारता है। साथ ही यह आपके शरीर और दिमाग को रिसेट करने में मदद करता है।

    इन बातों रखें ध्यान

    इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट ने यह भी बताया कि भले ही यह फायदेमंद है, लेकिन इसके इसे पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए इस पानी को पीते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें-

    खबरें और भी

    • इसे हफ्ते में 5 दिन ही पिएं।
    • अगर आप किसी तरह के मेडिकेशन पर हैं, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
    • एसिडिटी, लो ब्लड प्रेशर या पित्त की समस्या होने पर इसे पीने से बचें।

    यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने के लिए करना शुरू कर दें ये आसान काम, हफ्ते भर में दिखने लगेगा असर