Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mental Health को हेल्दी बनाए रखने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स, मानसिक स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 05:22 PM (IST)

    रोजमर्रा के कामों और जीवनशैली के कारण लोगों की मानसिक सेहत पर काफी तनाव पड़ता है। इसके कारण एंग्जाइटी और डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मानसिक ...और पढ़ें

    Mental Health को बेहतर बनाने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Mental Health को बेहतर बनाने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. रोजमर्रा के जीवन की कुछ बातों के कारण मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है।
    2. इसलिए हेल्दी रहने के लिए Mental Health का ख्याल रखना जरूरी है।
    3. इसके लिए आप कुछ ड्रिंक्स पी सकते हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Drinks for Mental Health: आजकल के स्ट्रेसफुल लाइफ में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा है। इसकी वजह से लोग ज्यादातर स्ट्रेस में रहते हैं और यही तनाव, एंजाइटी और फिर डिप्रेशन का कारण बन सकता है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होता है। लेकिन हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अक्सर कोई न कोई उपाय खोजते रहते हैं, लेकिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान नहीं देते।

    शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की अच्छे से देखभाल के लिए, सबसे महत्वपूर्ण हमारी डाइट है, क्योंकि अगर हमारा खानपान अच्छा है, तो हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को हमेशा अच्छा बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिनका रोज सेवन करना मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए हमें इन ड्रिंक्स का रोज सेवन जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने वाले ऐसे ही कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।

    अश्वगंधा वाली ड्रिंक

    कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधी है, जिसके ड्रिंक के सेवन से स्ट्रेस लेवल कम होता है।

    यह भी पढ़ें: दिल की बीमारियों को कोसों दूर रखेगा चुकंदर, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    अदरक वाली ड्रिंक

    कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर अदरक वाले ड्रिंक का सेवन करने से तनाव से मुक्ति मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। अदरक में कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम, सिलिकॉन, विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम और विटामिन बी कॉम्पलेक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    ग्रीन टी

    कई तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ड्रिंक है। ये ड्रिंक ट्राईग्लिसराइडस और और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    बादाम दूध

    प्रोटीन, विटामिन, फाइबर जैसे कई तरह के पोषक गुणों से भरपूर बादाम दूध का नियमित सेवन मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। बादाम मेमोरी पावर बढ़ाने में योगदान देता है। वहीं दूध के कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को स्थिरता प्रदान करता है।

    खबरें और भी

    लस्सी

    दही से बनी लस्सी मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। दही में पाया जाने वाले माइक्रोबैक्टीरिया स्ट्रेस और एंजाइटी से राहत दिलाते हैं।

    फलों और सब्जियों का जूस

    मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फलों और सब्जियों का जूस काफी लाभदायक होता है।

    इन ड्रिंक्स के अलावा डार्क चॉकलेट, ओट्स्ट्रा टी, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी स्मूदी, बाबूने के फूल की चाय, दूध हल्दी आदि ड्रिंक्स भी स्ट्रेस और एंजाइटी को दूर करने में सहायक होते हैं।

    यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में बढ़ जाता है सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा, इन 6 चीजों से बढ़ाएं Immunity

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।