Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight loss Drinks: गर्मियों में वजन कम करने के लिए पिएं ये 7 ड्रिंक्स, तेजी से बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म

    Updated: Mon, 20 May 2024 06:18 PM (IST)

    अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं और जल्द से जल्द Weight Loss करना चाहते हैं तो जिम जाने के साथ आप कुछ ड्रिंक्स की मदद से भी अपना वजन आसानी ...और पढ़ें

    Weight Loss करने में मददगार हैं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Weight Loss करने में मददगार हैं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में काफी मदद मिलती है।
    2. कुछ ड्रिंक्स वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
    3. हर्बल टी, एप्पल साइडर विनेगर जैसी कई ड्रिंक्स हैं, जो वजन कम करने में सहायता करती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Drinks for Weight Loss: आज के समय में वजन बढ़ने की समस्या ने लगभग हर किसी को परेशान कर रखा है। इस परेशानी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान है। इसलिए जरूरी है कि हम जो भी खा रहे हैं, वह संतुलित हो, और समय पर हो।इससे हमारा पाचन दुरुस्त बना रहता है। जब पाचन प्रक्रिया सही रहता है, तभी हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

    मेटाबॉलिज्म ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें कैलोरी बर्न होती है और एनर्जी रिलीज होती है। इसलिए हेल्दी मेटाबॉलिज्म मोटापे की समस्या से बचाव करने में मदद करता है। ऐसे में आर्युवेदिक गुणों से भरपूर कुछ ड्रिंक्स हैं, जिन्हें पीकर आप नेचुरल तरीके से अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। इन्हें पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और वजन नियंत्रित होता है। तो आइए जानते हैं इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में ।

    मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर वेट लॉस करने वाले ड्रिंक्स

    नींबू पानी

    रोजाना सुबह खाली पेट हल्के गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीना दिन की अच्छी शुरूआत के साथ-साथ खुद को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए भी अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जो वेट लॉस करने में सहायक होता है।

    अदरक की चाय

    अदरक नींबू की चाय भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। अदरक में मौजूद थर्मोजेनिक प्रॉपर्टीज कैलोरी बर्न करती हैं और शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करती हैं

    यह भी पढ़ें: बिना जिम जाए खुद को रखना है एक्टिव और फिट, तो लाइफ में करें ये बदलाव

    मेथी का पानी

    मेथी पानी में गैलेक्टोमेनन नामक घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में सहायक, तृप्ति का एहसास जगाने वाला और वजन को नियंत्रण में रखने वाला होता है। इसलिए इसका डेली सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके, वेट लॉस में मददगार होता है।

    खबरें और भी

    जीरा पानी

    रोजाना खाली पेट जीरा पानी का सेवन भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके, वेट लॉस करने में सहायता होती है।

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी का सेवन हर तरह से स्वास्थ्यवर्धक है। कई सारे एंटीऑक्सीडेंट से युक्त ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है, जो शरीर में जमा जिद्दी फैट को कम करने में सहायक होता है। साथ ही, इन्हें शरीर में फैट जमा होने से रोकता भी है।

    हल्दी की चाय

    एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी गुणों से भरपूर हल्दी चाय इम्यून सिस्टम को बूस्ट करके, वेट लॉस करने में सहायक होती है।

    एप्पल साइडर विनेगर

    रोजाना एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिलाकर पीना से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे वेट लॉस करने में आसानी होती है।

    यह भी पढ़ें: IBD के लक्षणों से पाना है आराम, तो डाइट में करें ये 8 जरूरी बदलाव