Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dry Mouth Problems: बार-बार मुंह सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, जो करते हैं इन बीमारियों की ओर इशारा

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 12 May 2022 02:52 PM (IST)

    Dry Mouth Problems डायबिटीज़ हाइपरटेंशन खून की कमी जैसी कई समस्याओं की ओर इशारा करता है मुंह सूखना तो अगर आपको भी अक्सर होती रहती है ये समस्या तो न कर ...और पढ़ें

    Dry Mouth Problems: मुंह सूखने की वजहें, कारण व बचाव
    Dry Mouth Problems: मुंह सूखने की वजहें, कारण व बचाव

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Dry Mouth Problems: जब लार ग्रंथियां लार बनाना बंद कर देती है तब मुंह सूखने की प्रॉब्लम होती है। जिसे ज़ेरोस्टोमिया (Xerostomia) के नाम से भी जाना जाता है। लार का बनना हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी प्रक्रिया है। लार दांतों के बैक्टीरिया द्वारा बनाए जाने वाले एसिड को खत्म करने का काम करती है जिससे दांतों में कीड़े नहीं लगते। इसके अलावा ये भोजन को निगलने में भी सहायता करती है। तो मुंह सूखने की प्रॉब्लम होने पर इन सारी फंक्शन्स पर असर पड़ता है। 

    मुंह सूखना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत  

    - मधुमेह 

    - रूमेटाइड अर्थराइटिस 

    - हाइपरटेंशन 

    - रक्ताल्पता 

    - पार्किंसंस डिज़ीज

    मुंह सूखने की वजहें 

    - डिहाइड्रेशन मुंह सूखने का एक बड़ा कारण है।

    - कुछ एलोपैथिक दवाईयां भी इसकी एक वजह हो सकती हैं। 

    - कैंसर के मरीज में केमोथ्रेपी की वजह से ये समस्या हो सकती है।

    - पेट की खराबी की ओर भी इशारा करती है ये समस्या।

    मुंह सूखने के लक्षण 

    वैसे तो इसका लक्षण जाहिर है लेकिन कुछ और भी लक्षणों पर नजर रखना जरूरी है, जैसे-

    - मुंह से दुर्गन्ध आना।

    - खाना चबाने और निगलने में परेशानी होना।

    - लार का काफी गाढ़ा होना।

    - दाँतों में कीड़े लगने की समस्या होना।

    - मुँह का स्वाद फीका पड़ना।

    - मसूड़ों में खुजली और मसूड़ों से संबंधित विकार।

    बचाव के उपाय

    - ऐसे फल व सब्जियां जिनमें पानी की बहुत ज्यादा मात्रा होती है, जैसे- खीरा, ककड़ी, तरबूज का सेवन करें।

    - पानी के अलावा और भी दूसरे लिक्विड्स, जैसे- दही, छाछ, फलों का जूस पीते रहें जिससे मुंह सूखने की समस्या न होने पाए।

    - कैफीन युक्त चीज़ों का सेवन बिल्कुल कम कर दें।

    - कुछ भी खाने के बाद दांतों को अच्छी तरह से साफ करें।

    - खाना खाते हुए एक-दो घूंट पानी पिया जा सकता है।

    -तम्बाकू, एल्कोहल, धूम्रपान आदि के सेवन से जितना हो सके दूर रहें। इससे मुंह सूखने की तो समस्या होती ही है साथ ही ये सेहत के लिए भी हानिकारक है।

    Pic credit- freepik