यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खामोशी से शरीर में फैल सकता है Ovarian Cancer, भूलकर भी महिलाएं न करें इन लक्षणों को अनदेखा
महिलाओं में ओवरीज में होने वाले कैंसर को Ovarian Cancer कहा जाता है। यह ओवरीज के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। इसलिए इसका जल्द से ज ...और पढ़ें

HighLights
- ओवरीज में होने वाले कैंसर को Ovarian Cancer कहा जाता है।
- यह कैंसर वक्त पर पता न चलने की वजह से शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है और जानलेवा हो सकता है।
- शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण नजर नहीं आते, जिसकी वजह से कई बार इसका इलाज जल्दी नहीं हो पाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ovarian Cancer Symptoms: कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए, यह बेहद जरूरी हो जाता है कि इसका जल्द से जल्द पता लगाया जाए, ताकि इसका इलाज करके जान बचाई जा सके। इसका पता कैंसर के शुरुआती लक्षणों की मदद से लगाया जा सकता है, लेकिन कुछ कैंसर ऐसे होते हैं, जिनका शुरुआत में पता लगाना मुश्किल होता है। इन्हीं कैंसर में Ovarian Cancer भी शामिल है।
यह ओवरीज में सेल्स में असामान्य म्यूटेशन की वजह से होता है और यह पूरे एब्डोमेन में फैल सकता है। इसके लक्षण काफी देर से नजर आने शुरू होते हैं, जिसके कारण इसका पता लगाना मुश्किल होता है और कई बार इलाज शुरू करने में देर भी हो जाती है। इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। Ovarian Cancer महिलाओं में होना वाला 8वां सबसे आम कैंसर है, जिसकी वजह से लाखों महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी हैं। इसलिए इस बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी होना काफी जरूरी है। आइए जानते हैं क्या है Ovarian Cancer के लक्षण।

(Picture Courtesy: Freepik)
क्या है ओवेरियन कैंसर?
महिलाओं में दो ओवरीज पाई जाती हैं, जो यूटेरस के दोनों ओर स्थित होती हैं। इन्हीं में एग्स स्टोर होते हैं। इसलिए रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए यह बेहद जरूरी अंग होते हैं। लेकिन जब इनके सेल्स असमान्य गति से बढ़ने लगते हैं और अन्य हेल्दी सेल्स और टिश्यूज को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं, तो उस कंडिशन को Ovarian Cancer कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: क्या एक ही होते हैं 'Best Before' और 'Expiry Date', FSSAI ने बताया इनके बीच का अंतर
यह कैंसर काफी गंभीर होता है, जो ओवरीज के अलावा, अन्य अंगों में भी फैल सकता है। इसलिए इसे फैलने से रोकने के लिए जरूरी है कि इसका जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। हालांकि, इसके बिल्कुल शुरुआती स्टेज में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसलिए नियमित स्क्रीनिंग्स पर इतना जोर दिया जाता है। इसलिए अगर आपमें ओवेरियन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स हैं, तो डॉक्टर से हर कुछ महीनों पर मिलकर चेकअप कराने में ही समझदारी है।
खबरें और भी

(Picture Courtesy: Freepik)
क्या हैं ओवेरियन कैंसर के लक्षण?
- ब्लोटिंग या अक्सर पेट में दर्द
- अक्सर डायरिया या कब्ज की समस्या
- बार-बार युरिनेट करना
- एब्डोमेन का आकार बढ़ना
- असमान्य वेजाइनल डिस्चार्ज
- अनियमित ब्लीडिंग
- भूख न लगना
- वजन घटना
- पीठ में दर्द
- थकान
कैसे करें बचाव?
- हेल्दी डाइट खाएं- अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें, जिनमें खूब सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीकार्सिनोजेनिक गुण हो। इसके अलावा, साबुत अनाज, सब्जियां, फल, मछली, दही आदि खाएं।
- रोज एक्सरसाइज करें। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए हफ्ते में 5 दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
- स्मोकिंग और ड्रिंकिंग न करें। इनसे कैंसर का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
- डॉक्टर से मिलकर नियमित चेकअप कराएं, ताकि अगर कोई परेशानी हो, तो उसका वक्त रहते पता चल सके।
ओवेरियन कैंसर क्यों होता है, इसकी कोई ठोस वजह मालूम नहीं है। लेकिन अपनी जीवनशैली में कुछ सुधार करके इसके रिस्क को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इससे पूरी तरह से बचाव होगा, यह जरूरी नहीं है।