Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपने पैरों को बनाना चाहते हैं टोन्ड, तो घर पर करें कुछ आसान एक्सरसाइज

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 07:00 AM (GMT+05:30)

    पैरों की मजबूती का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है जितना शरीर के अन्य हिस्सों का। वैसे तो शरीर को मजबूत बनाने के लिए हम जिम का सहारा लेते हैं लेकिन कुछ ...और पढ़ें

    Toned Legs के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)
    Toned Legs के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पैरों को मजबूती देने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है।
    2. कुछ एक्सरसाइज पैरों को टोन्ड बनाते हैं।
    3. इन एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Exercises for Toned Legs: किसी भी व्यक्ति के पैर यदि टोन्ड हो, तो उसकी पर्सनेलिटी अलग ही दिखती है। टोन्ड पैर आपकी फिटनेस और अच्छी हेल्थ का संकेत भी देते हैं। अक्सर पैरों को टोन करने के लिए लोग जिम का सहारा लेते हैं और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन यदि आप जिम नहीं जाना चाहते और घर पर ही अपने पैरों को फिट और टोन करना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान और कारगर एक्सरसाइज कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    स्क्वाट्स (Squats)

    • करने का तरीका- पैरों को कंधे की चौड़ाई जितनी दूरी पर रखें, घुटनों को मोड़ें और जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों, नीचे की ओर झुकें। फिर धीरे-धीरे वापस उठें।
    • लाभ- यह जांघों, कूल्हों और ग्लूट्स को टोन करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

    यह भी पढ़ें: बढ़ते वजन से पाना है छुटकारा, तो आज से ही अपना लें Weight Loss के लिए कारकर टिप्स

    लंजेस (Lunges)

    • करने का तरीका- एक पैर को आगे बढ़ाते हुए नीचे की ओर झुकें, दूसरे पैर को पीछे रखें। फिर वापस लौटें और विपरीत पैर से दोहराएं।
    • लाभ- यह जांघों, हैमस्ट्रिंग्स और ग्लूट्स को टोन करता है।

    लेग प्रेस (Leg Press)

    • करने का तरीका- लेग प्रेस मशीन पर बैठकर पैरों को प्लेटफॉर्म पर रखें और दबाएं। फिर धीरे-धीरे लौटें।
    • लाभ- यह क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग्स और ग्लूट्स को लक्षित करता है और ताकत बढ़ाता है।

    स्टेप-अप्स (Step-Ups)

    • करने का तरीका- एक ऊंची सतह या प्लेटफॉर्म पर एक पैर से चढ़ें और फिर दूसरे पैर को साथ में उठाएं। नीचे उतरें और विपरीत पैर से दोहराएं।
    • लाभ- यह कूल्हों, जांघों और ग्लूट्स को टोन करता है और कार्डियो का लाभ भी देता है

    काफ रेज (Calf Raises)

    • करने का तरीका- खड़े होकर पैरों को सीधा करें, एड़ी को ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं।
    • लाभ- यह आपकी मांसपेशियों को टोन करता है और शक्ति बढ़ाता है।

    साइड लेग लिफ्ट्स (Side Leg Lifts)

    ग्लूट ब्रिज (Glute Bridge)

    • करने का तरीका- पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को ऊपर उठाएं, फिर धीरे-धीरे वापस लाएं।
    • लाभ- यह ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग्स को टोन करता है और पीठ के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है।

    सुमो स्क्वाट्स (Sumo Squats)

    • करने की तरीका- पैरों के बीच कंधों जितना गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं,पंजों को बाहर की ओर रखें,और बट को बाहर निकालते हुए हवा में हल्का सा बैठे हैं। फिर धीरे-धीरे वापस उठें।
    • लाभ- यह आंतरिक जांघों और ग्लूट्स को टोन करता है और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें: रोजाना के ऐसे काम जिनसे हो जाएगी लटकती तोंद गायब, जिम की भी नहीं पड़ेगी जरूरत!

    खबरें और भी