Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रश करने का गलत तरीका बढ़ा रहा है पायरिया का खतरा, कैसे मेंटेन करें डेंटल हाइजीन?

    Updated: Mon, 29 Dec 2025 03:17 PM (IST)

    मुंह की बदबू और मसूड़ों से खून आना सिर्फ मामूली परेशानी नहीं, बल्कि 'पायरिया' की चेतावनी हो सकती है। अगर इसे समय पर न रोका गया, तो यह आपके मजबूत दांतो ...और पढ़ें

    दांतों में पायरिया होने पर इन बातों का रखें ध्यान। (Picture Credit - Canva)

    दांतों में पायरिया होने पर इन बातों का रखें ध्यान। (Picture Credit - Canva)

    HighLights

    1. पायरिया से राहत के लिए अनहेल्दी डाइट खाने से बचें

    2. ओरल हाइजीन के लिए दांतों को अच्छी तरह साफ करें

    3. दांतों का नियमित चेकअप जरूरी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओरल हाइजीन पर अच्छी तरह ध्यान न देने के कारण मुंह से बदबू आने के साथ मसूड़ों और दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या पायरिया भी है। पायरिया दांतों और मसूड़ों की गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करना आपके दांतों के लिए खतरे का संकेत हो सकता है। इसे समय पर रोकना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि पायरिया से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

    पायरिया होने पर क्या करें?

    सही ब्रशिंग और फ्लॉसिंग

    Correct brushing and flossing

    (Picture Credit - Canva)

    दांतों की समस्याओं से बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार सॉफ्ट ब्रश से दांतों को धीरे-धीरे ब्रश करें। दांतों के बीच की जगह साफ करने के लिए फ्लॉस का डेली यूज करना जरूरी है।

    हेल्दी डाइट

    दांतों की अच्छी सेहत के लिए हेल्दी डाइट को जरूर अपनाएं। विटामिन C और D, कैल्शियम और प्रोटीन युक्त चीजें पायरिया को रोकने में मदद करते हैं। वहीं, मीठे और चिपचिपे खाने से बचें।

    धूम्रपान और शराब से बचें

    शराब पीना सेहत के साथ-साथ दांतों और मसूड़ों के लिए भी हानिकारक होता है। यह आपके दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इन्हें छोड़ने से इलाज जल्दी असर दिखाता है।

    नियमित चेकअप जरूरी

    Regular teeth checkup necessary

    (Picture Credit - Canva)

    हर किसी को दांतों का नियमित चेकअप करवाते रहना चाहिए। इससे दांतों या मसूड़ों में हो रही परेशानी से बचा जा सकता है। अगर आपके मसूड़ों में खून, सूजना और दांत ढीले होने जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क kare। समय पर इलाज से गंभीर समस्या टाली जा सकती है।

    एंटीसेप्टिक माउथवॉश

    दांतों की अच्छी सेहत के लिए एंटीसेप्टिक माउथवॉश का इस्तेमाल करें। माउथवॉश से बैक्टीरिया को कम किया जा सकता है और मसूड़ों की सूजन में राहत मिलती है।

    पायरिया होने पर क्या नहीं करें?

    मसूड़ों को जोर से रगड़ना

    मसूड़ों को जोर से रगड़ने से सूजन बढ़ सकती है और मसूड़ों में खून आ सकता है। जिससे पायरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है।

    अनहेल्दी डाइट

    not eat unhealthy diet

    (Picture Credit - Canva)

    अगर आप ज्यादा चीनी, जंक फूड और बहुत गरम-ठंडे चीजें खाते हैं, तो यह सेहत ही नहीं, बल्कि दांतों और मसूड़ों पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसा करने से मसूड़ों की सूजन और दर्द बढ़ सकता है।

    खुद से दवा खाना

    बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या दर्द से राहत पाने वाली दवाओं का लगातार सेवन हानिकारक हो सकता है।

    दांत खुरचना या तेज चीजें चबाना

    कड़ी या तेज चीजें मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और दांत ढीले होने का खतरा बढ़ा सकती हैं। इसलिए दांतों से जुड़ी समस्या होने पर ऐसा करने से बचें।

    यह भी पढ़ें - सर्दियों का सुपरफूड है 'गरीबों का काजू', रोजाना खाने से सेहत को मिलेंगे 8 शानदार फायदे

    यह भी पढ़ें - क्या आपको भी है कच्चा चावल खाने की आदत? स्वाद के चक्कर में सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।