Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह नाश्ते में खा लीजिए 1 कटोरी दही, मिलेंगे इतने फायदे- शरीर की आधी बीमारियां हो जाएंगी खत्म

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 10:52 AM (IST)

    अगर आप रोज सुबह नाश्ते में एक कटोरी दही का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत तो ठीक होती ही है आपका पेट का हाजमा काफी दुरूस्त होता है।दही पाचन तंत्र को ...और पढ़ें

    दही का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    दही का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of eating Curd दही का सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी है। दही का सेवन इम्यूनिटी सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। इसके साथ ही यह आपकी स्किन में भी ग्लो लाता है। दही का सेवन हर उम्र के इंसान के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

    दही का सेवन और इसके प्रोबायोटिक तत्व और पोषक तत्वों की प्रचुरता सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। दही एक पौष्टिक आहार है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यहां कुछ फायदे हैं जो सुबह नाश्ते में 1 कटोरी दही खाने से आपको मिल सकते हैं। 

    1. पेट का हाजमा होगा ठीक

     

    अगर आप रोज सुबह नाश्ते में एक कटोरी दही का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत तो ठीक होती ही है, आपका पेट का हाजमा काफी दुरूस्त होता है।दही पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं।  

    यह भी पढ़ें : खाना शुरू कर दीजिए इस आटे की रोटी, शुगर तो होगी कंट्रोल- Weight Loss में भी मिलेगी मदद

    2. इम्यून होता है मजबूत 

    दही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और ई होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। दही खाने वाले लोग बुखार और अन्य वायरल फीवर से कम बीमार पड़ते हैं। दही से इम्यून सिस्टम काफी मजबूत हो जाता है। 

    खबरें और भी

    3. दिल को बनाता है सेहतमंद

    दही दिल को काफी सेहतमंद बनाता है। अगर आप रेगुलर दही का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप हाई बीपी में दही का सेवन करते हैं तो यह बीपी को तेजी से कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है। 

    4. चेहरे पर बढ़ाता है ग्लो

    दही वजन कम करने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है जो पेट को भरता है और भूख को कम करता है। इसके साथ ही दही त्वचा को सुधारने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें : डबल चिन और मोटे गालों से हो गए हैं परेशान, तो Face Fat कम करने के लिए रोज करें 5 काम