Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dengue: डेंगू से रिकवरी के लिए रोजाना खाएं कीवी, जानें अन्य फायदे

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 12:32 PM (GMT+05:30)

    Dengue कीवी में डाइटरी फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। डाइटरी फाइबर गुण के चलते बढ़ते कोलेस्ट ...और पढ़ें

    Dengue: डेंगू से रिकवरी के लिए रोजाना खाएं कीवी, जानें अन्य फायदे
    Dengue: डेंगू से रिकवरी के लिए रोजाना खाएं कीवी, जानें अन्य फायदे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue: डेंगू एक संक्रामक रोग है। इसे 'हड्डी तोड़ बुखार' भी कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को बदन में तेज दर्द होता है। इसके लिए डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। मादा मच्छर एडिस के काटने से डेंगू की बीमारी होती है। ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। इसके लिए घर में किसी भी बर्तन में लंबे समय तक पानी जमा कर न रखें। नियमित अंतराल पर बर्तनों टैंक, बेसिन, गमले आदि चीजों की साफ-सफाई करें। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो डेंगू से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स घटने लगते हैं। इसके लिए रिकवरी में बहुत समय लगता है। प्लेटलेट्स घटने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। डेंगू के मरीजों को तेजी से रिकवरी के लिए कीवी का सेवन करना चाहिए। इस फल के सेवन से डेंगू रोग में आराम मिलता है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

    इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

    कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। एक शोध की मानें तो कीवी में रोजाना खपत की तुलना में 230 गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा, कीवी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। कीवी के सेवन से डेंगू रिकवरी में मदद मिलती है।

    उच्च रक्तचाप कंट्रोल करता है

    कीवी में डाइटरी फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। डाइटरी फाइबर गुण के चलते बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो कीवी के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।

    पाचन तंत्र में सुधार होता है

    कीवी में डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जानकारों की मानें तो डाइटरी फाइबर रिच फूड खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी विकार दूर होता है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    आंखों की रोशनी बढ़ती है

    इस फल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल और कैरोटीनॉयड के गुण पाए जाते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए डाइट में कीवी का जरूर शामिल करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।