Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज रात में सोने से पहले एक चम्‍मच खाएं भुना हुआ कलौंजी, अजवाइन और सौंफ; ये 4 फायदे कर देंगे हैरान

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 11:09 AM (GMT+05:30)

    अगर आप भी भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं तो आपको अजवाइन कलौंजी और सौंफ को भूनकर जरूर खाना चाह‍िए। आप इसे रात में सोने स ...और पढ़ें

    सेहतमंद रहना है तो जरूर खाएं कलौंजी, सौंफ और अजवाइन। (Image Credit- Freepik)
    सेहतमंद रहना है तो जरूर खाएं कलौंजी, सौंफ और अजवाइन। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. रात में सोने से पहले कलौंजी, अजवाइन और सौंफ खा लें।
    2. ये आपको कई फायदा पहुंचाने का काम करता है।
    3. कुछ ही द‍िनों में आपके शरीर में कमाल के बदलाव होंगे।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में अपनी सेहत का ख्याल रखना कि‍सी चुनौती से कम नहीं है। हम भारतीयों के रसोई में ऐसे कई मसाले मौजूद होते हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। उन्‍हीं में से कलौंजी, सौंफ और अजवाइन ऐसे मसाले हैं जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में भी इन मसालों के ल‍िए वरदान माना गया है। इनके औषधीय गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

    अगर आप रोज रात को सोने से पहले कलौंजी, सौंफ और अजवाइन को भूनकर खा लेते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आज हम आपको रात में कलौंजी, सौंफ और अजवाइन को भूनकर खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। एक बार अगर आपने ये नुस्‍खा आजमा ल‍िया तो आपकाे खुद ही फर्क मालूम पड़ेगा। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

    पाचन तंत्र रहेगा मजबूत

    अजवाइन, कलौंजी और सौंफ तीनों ही पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अजवाइन में एंटी-एसिडिक गुण पाए जाते हैं। ये गैस, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाने का काम करते हैं। दरअसल सौंफ हमारे पेट को ठंडक पहुंचाती है। इसके साथ ही एसिडिटी को कम करती है। इसके अलावा कलौंजी पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करके पाचन में सुधार करती है।

    वजन घटाने में मददगार

    अगर आपको तेजी से वजन कम करना हैं तो रोजाना इन तीनों को हल्का भूनकर खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। कलौंजी शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मदद करती है। सौंफ शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालकर डिटॉक्स का काम करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्‍या होगा अगर एक महीने तक दूध के साथ खा ल‍िए कद्दू के बीज? हड्ड‍ियों से लेकर हार्ट तक रहेंगे हेल्दी

    मौसमी बीमार‍ियों से द‍िलाए राहत

    अजवाइन, कलौंजी और सौंफ को अगर रोजाना भूनकर खाया जाए तो इससे मौसमी बीमारी जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार से बचा जा सकता है। ये अस्थमा जैसी समस्याओं में भी आराम दि‍लाता है। अजवाइन बलगम को साफ करता है। कलौंजी इम्युनिटी बढ़ाती है। वहीं सौंफ गले की खराश और खांसी को शांत करती है।

    डायब‍िटीज में द‍िलाए राहत

    डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को कलौंजी, सौंफ और अजवाइन का सेवन जरूर करना चाह‍िए। कलौंजी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। सौंफ और अजवाइन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

    खाने का सही तरीका क्‍या है?

    एक चम्मच अजवाइन, कलौंजी और सौंफ को धीमी आंच पर हल्का भून लें। इसे रात में सोने से पहले या सुबह खाली पेट खा लें। इसे गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। इससे आपकाे जबरदस्‍त फायदे देखने काे म‍िलेंगे।

    यह भी पढ़ें: रोजाना दिन में एक बार खाएं एक चम्मच भुना हुआ जीरा, सेहत से जुड़ी कई परेशानियों की हो जाएगी छुट्टी

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में गुणों की खान है तरबूज, रोजाना खाएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदे; ऐसे करें डाइट में शाम‍िल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।