यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक महीने रोजाना खा लीजिए केवल एक अमरूद, लोग खुद पूछेंगे इस सेहत का क्या है राज
अमरूद में काफी कम मात्रा में शुगर पाई जाती है। इसलिए यह बाकि फलों के मुकाबले शुगर पेशेंट के लिए काफी लाभदायक फल है। वहीं अमरूद आपकी पाचन क्रिया को काफ ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड आते ही अमरूद की ब्रिकी जोर पकड़ लेती है। बाजार में अमरूद पहुंचता है तो लोगों की खुशी भी बढ़ जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि सेब की कीमत अमरूद की कीमत के मुकाबले काफी महंगी है। ऐसे में लोग सेब का सेवन नहीं कर पाते हैं। इसलिए अमरूद की खरीद ज्यादा होती है क्योंकि अमरूद काफी गुणकारी और लाभदायक होता है।
सर्दी-खांसी से लड़ने में करता है मदद
अमरूद में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह पोषक तत्व इम्यूनिटी को मज़बूत बनाते हैं। इसके साथ ही शरीर में एलर्जी से लड़ने में काफी सहायक होते हैं। अमरूद का सेवन आपको खांसी और जुकाम से भी लड़ने में मदद करता है।
पेट साफ करता है अमरूद
अमरूद उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही पाचन क्रिया भी मज़बूत होती है। अमरूद में मौजूद पोषक तत्व पाच क्रिया को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होते हैं। अमरूद खाने से पेट का हाजमा दुरुस्त होता है। इसके साथ ही अमरूद पेट को साफ करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लगातार सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। वहीं काफी हद तक आंतों की सफाई हो जाती है।
आंखों की रोशनी होती है तेज़
अमरूद खाने से आंखों की रोशनी तेज़ होती है। अगर किसी को नज़र कमजोर होने की समस्या है तो वह अमरुद का सेवन लगातार कर सकता है। अमरूद के सेवन से आंखों की रोशनी तेज़ होती है। चूंकि अमरूद में विटामिन ए होता है जो कि आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी तेज़ होती है। जिन लोगों की आंखों में पानी आता है वह अमरूद का सेवन करें तो उन्हें अमरूद काफी फायदा पहुंचाता है।
खबरें और भी
शुगर पेशेंट के लिए पत्ते भी लाभकारी
शुगर पेशेंट के लिए अमरूद तो होता ही फायदेमंद है। इसकी वजह है अमरूद में सेब, केला और संतरे से कम शुगर होती है। वहीं अमरूद की पत्तियों में भी शुगर पेशेंट का इलाज छिपा हुआ है। जी हां, अमरूद की पत्तियां खाने से शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। अमरूद में इंसुलिन रेज़िस्टेंस को खत्म करने वाले गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं।