विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेहत और मोटापे की टेंशन लिए बगैर बेफ्रिक होकर खाएं समोसे इस हेल्दी ट्विस्ट के साथ

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2020 08:52 AM (IST)

समोसे का स्वाद हर किसी को भाता है लेकिन हेल्थ और मोटापे के चक्कर में हम चाह कर भी इसे ...और पढ़ें

ईवनिंग स्नैक्स में सर्व किया गया समोसा चटनी के साथ
ईवनिंग स्नैक्स में सर्व किया गया समोसा चटनी के साथ

चाय के साथ स्नैक्स में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज़ों में पकौड़े के बाद समोसे ही हैं। क्रिस्पी, तीखा-चटपटा ये स्नैक्स अनहेल्दी होने के बाद भी बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक रेगुलर डीप फ्राइड समोसे में करीब 308 कैलरीज होती हैं जो हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं, लेकिन इसे बिना मोटापे और कैलरी की टेंशन लिए बिना आसानी से खाया जा सकता है। कैसे? यही जानेंगे आज हम यहां... 

मल्टीग्रेन से बढे स्वाद

वैसे तो समोसा बनाने में मैदा का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसके हेल्दी टच देने के लिए आप मैदे की जगह होल ग्रेन या मल्टीग्रेन आटा इस्तेमाल करें। जिससे टेस्ट के साथ ही ज्य़ादा न्यूट्रिशन और फाइबर भी मिलेंगे। घर में समोसा बनाने के लिए इसी आटे का इस्तेमाल करें।

स्टफिंग हो हेल्दी

स्टफिंग में थोड़े-बहुत बदलाव कर समोसे से काफी कैलरीज को कम किया जा सकता है। आलू की जगह सोया ग्रेन्युल्स, स्वीट पोटैटो, गाजर, मटर, टोफू, फ्रेंच बींस, पालक का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है। इससे डीप फ्राई और आलू की स्टफिंग के मुकाबले 50 से 100 कैलरीज कम हो जाती हैं।

बेक करें समोसे

हेल्थ कॉन्सियस लोग डीप फ्राइड चीजों का सेवन न के बराबर करते हैं। ऐसे में इन चीजों को देखकर मुंह बनाने के बजाय आप पसंदीदा समोसे को क्यों न बेक कर खाएं। ऐसा करने से 150 से 200 कैलरीज कम की जा सकती हैं। सैलेड, चटनी और चना समोसे का मजा चटनी के साथ दोगुना हो जाता है। इसे हेल्दी बनाने के लिए केवल टमैटो या मिंट की चटनी के साथ ही नहीं बल्कि ज्य़ादा से ज्य़ादा सैलेड और उबले हुए काबुली चने के साथ सर्व करें। इसके अलावा होममेड सॉस का इस्तेमाल करेंगी तो और भी अच्छा रहेगा।

पेपर नैपकिन प्रयोग करें

कुछ लोगों की आदत होती है, नैपकिन से तेल पोंछने की। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह अच्छी आदत है क्योंकि इससे कैलरी कम करने में मदद मिलती है। दरअसल इससे 50 हाई-फैट कैलरी तक कम कर सकते हैं। चाहें तो समोसे में से ऑयल निकालने के बाद ही उसे खाएं।

समोसे से भूख न मिटाएं

ध्यान रखें, सिर्फ भूख मिटाने के लिए कभी समोसा न खाएं। ब्रेकफस्ट, लंच या डिनर में इसे खाने से कई नुकसान होते हैं। खासतौर पर रात में इसे खाने से अनिद्रा या पेट में जलन जैसी शिकायत हो सकती है। खाली पेट खाने से भी अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 

Pic credit-  https://www.freepik.com/premium-photo/samosa_2918966.htm#page=1&query=samosa&position=37

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।