Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allergy-Fighting Foods: समर सीजन में एलर्जी से बचाव के लिए रोजाना ये 5 चीजें जरूर खाएं

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 02:46 PM (IST)

    Allergy-Fighting Foods कई शोधों में खुलासा हुआ है कि हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एलर्जी के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए रा ...और पढ़ें

    Allergy-Fighting Foods: समर सीजन में एलर्जी से बचाव के लिए रोजाना ये 5 चीजें जरूर खाएं
    Allergy-Fighting Foods: समर सीजन में एलर्जी से बचाव के लिए रोजाना ये 5 चीजें जरूर खाएं

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Allergy-Fighting Foods: एलर्जी सामान्य समस्या है। इस स्थिति में व्यक्ति को त्वचा में खुजली, जलन और गले में खराश हो सकती है। ऐसा धूल, मिट्टी, प्रदूषण, मौसम में बदलाव, दवा और खाने पीने की कुछ चीजों से होती है। इन चीजों को इम्युनिटी स्वीकार नहीं करती है। इसके चलते रिएक्शन यानी प्रतिक्रिया होती है। इससे एलर्जी की समस्या होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

    -कई शोधों में खुलासा हुआ है कि हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एलर्जी के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए रात में सोते समय दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को अपनाने से एलर्जी में आराम मिलता है।

    -प्याज में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं, जो एलर्जी की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए समर सीजन में एलर्जी की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

    -टमाटर में कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जो शरीर में हिस्टामाइन के उत्सर्जन को रोकने में सहायक होता है। इसके सेवन से एलर्जी में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए कच्चे टमाटर का सेवन करें। आप चाहे तो प्याज और टमाटर का सलाद बनाकर सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    -एलर्जी की समस्या को दूर करने के लिए विटामिन-सी रिच फूड्स का सेवन करें। इसके सेवन से प्लाज्मा एस्कॉर्बिक एसिड बढ़ता है। इससे एलर्जी में बहुत जल्द आराम मिलता है।

    -एलर्जी की समस्या को दूर करने के लिए अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसमें

    जिंजरोल पाया जाता है, जो एलर्जी को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए अदरक युक्त चाय और काढ़ा का सेवन करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।