यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुबह रोजाना आप भी खा रहे हैं Bread, धीरे-धीरे आपके दिल पर पड़ रहा है यह गंभीर असर
ब्रेड खाना हमेशा फायदेमंद नहीं हो सकता। अगर आपकी आदत में ब्रेड खाना शुमार हो चुका है तो जल्दी इस आदत को बदल दीजिए। आपको नहीं पता कि आपका लगातार ब्रेड ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह नाश्ते में ब्रेड खाना एक आम चलन हो गया है। अब लगभग हर घर में ब्रेड से ही सुबह का नाश्ता होता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यह एक तो टाइम कंज्यूमिंग नहीं है तो दूसरा पेट भर देती है। लेकिन ब्रेड का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहाँ कुछ गंभीर प्रभाव हैं जो ब्रेड के अधिक मात्रा में सेवन से आपके शरीर में हो सकते हैं।
ब्रेड बढ़ाती है आपका वजन
ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। सुबह ब्रेकफास्ट में रेगुलर ब्रेड खाना आपके वजन को बढ़ा सकता है। अगर एक बार आपका वजन बढ़ना शुरू हो गया तो फिर इसे कंट्रोल करना बहुत बढ़ी चुनौती होती है।
हो सकती है ब्लड शुगर की समस्या
ब्रेड में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर की समस्या को बढ़ा सकती है। लगातार ब्रेड खाना आपके खून में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है। अगर आप हर दूसरे दिन भी ब्रेड खा रहे हैं तो यह आपकी शुगर के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
पेट की समस्या से हो जाएंगे परेशान
ब्रेड में फाइबर की मात्रा कम होती है, जो पाचन समस्या को बढ़ा सकती है। ब्रेड आपकी आंतों में जाकर चिपकती है क्योंकि यह मैदा से ही बनती है। मैदा से बनी चीज को आपका पेट जल्दी हजम नहीं कर पाता। जिससे आपको काफी समस्या हो सकती है।
खबरें और भी
दिल के लिए सबसे खतरनाक
ब्रेड में सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जो हृदय रोग की समस्या को बढ़ा सकती है। आप सुबह नाश्ते में जब ब्रेड का सेवन रेगुलर करते हैं तो यह सेचुरेटेड फैट आपके दिल पर प्रभाव डालता है। यह फेट आपकी दिल की समस्या को बढ़ा सकता है।
ब्रेड के बदले खाएं अनाज
ब्रेड के बजाय अनाज जैसे कि ब्राउन राइस, क्विनोआ, और ओट्स खाने से फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आप ब्रेड का सेवन न कर अनाज खाएं यह आपको एनर्जी तो देगा ही साथ ही आपकी सेहत पर भी असर नहीं डालेगा।
ब्रेड को सीमित मात्रा में खाएं
ब्रेड को सीमित मात्रा में खाने से इसके नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। ब्रेड के साथ सब्जियां और फल खाने से फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है।ब्रेड के बजाय नट्स और बीज जैसे कि बादाम, अखरोट, और चिया सीड्स खाने से फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है।
