Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Butt Exercies: बट को शेप में लाने के साथ उसे मजबूत भी बनाती हैं ये एक्सरसाइजेस

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 07:18 AM (IST)

    Butt Exercies अगर आपकी लोअर बॉडी शेप में नहीं है और इसे शेप में लाने के लिए आप कौन सी एक्सरसाइज करें ये ढूंढ रहे हैं तो यहां दी गई एक्सरसाइजेस को आजमा ...और पढ़ें

    बट को शेप में रखने के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइजेस
    बट को शेप में रखने के लिए बेस्ट हैं ये एक्सरसाइजेस

    HighLights

    1. लोअर बॉडी को शेप में और स्ट्रॉन्ग रखना है बहुत जरूरी।
    2. बट को इन एक्सरसाइजेस से करें टोन।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Butt Exercies: पेट की तरह ही बट का फैट करना भी बहुत मुश्किल काम है। बॉडी शेप में हो तो पर्सनैलिटी में अलग ही कॉन्फिडेंस नजर आता है। लोअर बॉडी को शेप में रखने के साथ ही उसे स्ट्रॉन्ग बनाना भी जरूरी है। क्योंकि शरीर का पूरा भार लोअर बॉडी पर टिका होता है। आज हम आपको ऐसे कुछ वर्कआउट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से बट का फैट तो कम होता ही है साथ ही इससे थाईज़, कॉफ मसल्स, बैक भी मजबूत और टोन्ड होते हैं। 

    इन स्ट्रेचेस से अपने बट को करें टोन 

    1. स्क्वाट होल्ड

    थोड़ी मुश्किल है, लेकिन बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है। अगर आप लोअर बॉडी को टोन करने के साथ उसे मजबूत भी बनाना चाहती हैं, तो 15 सेकंड या उससे ज़्यादा देर तक स्क्वाट होल्ड करने की कोशिश करें। इससे सेल्युलाइट बर्न होता है। इसे करने में दिक्कत आए, तो दीवार का सहारा ले सकती हैं।

    2. ब्रिज पोज़ होल्ड

    ब्रिज पोज़ से शरीर के कई हिस्सों की टेंशन और दर्द दूर होती है। इसे करने पर सबसे ज्यादा तो ग्लूट्स मसल्स पर प्रेशर पड़ता है। जिससे तेजी से फैट बर्न होता है। इस पोज़ में आकर अपनी जांघों को ज्यादा से ज्यादा ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें। इससे थाई और हिप्स दोनों ही मसल्स को फायदा मिलता है। 

    3. लंज होल्ड

    लंजेस की मदद से आप बट को बहुत ही कम समय में टोन कर सकते हैं। इसके लिए लंज पोजीशन में आकर ज्यादा से ज्यादा होल्ड करना है। जितना ज्यादा मसल्स को कॉन्ट्रेक्ट करेंगे, उतना तेजी से फैट बर्न होता है। 

    खबरें और भी

    4. लिफ्ट होल्ड

    अगर आप ऊपर बताई गई एक्सरसाइजेस को करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो स्ट्रेचिंग आजमाएं। लिफ्ट होल्ड में आपको घुटनों पर बैठकर बारी-बारी से पैरों को पीछे ले जाकर ऊपर की ओर खींचना है और होल्ड करना है। जितनी ज्यादा देर आप इस पोज़ को होल्ड करेंगे, उतना जल्द असर नजर आएगा। 

    ये भी पढ़ेंः- मसल्स बनाने के लिए एक्सरसाइज के अलावा इन चीज़ों का भी ध्यान रखना है जरूरी

    Pic credit- freepik