यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Toxic Household Items: आपके घर में मौजूद ये 5 चीजें नहीं हैं जहर से कम, आज ही कहें इन्हें गुडबाय
घर पर हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनकी वजह से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि ये चीजें आपके जीवन को तो आसान बनाती हैं लेकिन इनके इस् ...और पढ़ें

HighLights
- घर पर मौजूद चीजों की वजह से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
- इनसे निकलने वाले केमिकल कैंसर की वजह भी बन सकते हैं।
- घर पर मौजूद कुछ चीजें, रेसपिरेटरी डिजीज, स्किन और आई इन्फेक्शन का कारण भी बन सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Toxic Household Items: हमारे घर पर हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि हमारा जीवन आसान बन सके। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आपके घर में कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो आपको भले ही अपने काम की लग रही हों, लेकिन इनकी वजह से आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। जी हां, इस आर्टिकल में हम उन्हीं चीजों के बारे में जानेंगे, जो आपके घर में मौजूद होती है और आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानें।
नॉन स्टिक कुक वेयर
नॉन स्टिक कुक वेयर अब लगभग हर घर के किचन में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें धोना और इनमें खाना बनाना बेहद आसान होता है, इसलिए लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। हालांकि, ये आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब ये बरतन गर्म होते हैं, तो इनमें से कुछ हानिकारक केमिकल निकलते हैं, जिनकी वजह से कैंसर भी हो सकता है।
मॉथबॉल्स
जिन कपड़ों की जरूरत नहीं होती है, उन्हें हम बैग में या अलमारी में रख देते हैं। ऐसे में कपड़ों का ख्याल रखने के लिए हम मॉथबॉल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे कपड़ों से कीड़ें-मकौड़े दूर रहते हैं। हालांकि, ये आपके कपड़ों के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनमें से टॉक्सिक फ्यूम निकलता है, जिसकी वजह से श्वांस प्रणाली से जुड़ी समस्याएं, सिर दर्द या नर्वस सिस्टम डैमेज होने की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे और कब-कब जरूरी है हाथों को साफ करना
प्लास्टिक कंटेनर
प्लास्टिक कंटेरनर काफी आम हो चुके हैं। सस्ते दामों में मिलने की वजह से लोग इसे इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, प्लास्टिक में कुछ हानिकारक केमिकल होते हैं, जिनकी वजह से कैंसर का खतरा रहता है।
खबरें और भी

रूम फ्रेशनर
सभी चाहते हैं कि उनका घर अच्छा महके और इसके लिए तरह-तरह के रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें से वॉलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड निकलते हैं, जो श्वांस प्रणाली में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं, इनकी वजह से नर्वस सिस्टम को नुकसान और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।
होम क्लीनर्स
घर की साफ-सफाई के लिए हम कई प्रकार के ब्लीच, अमोनिया और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनसे घर तो साफ हो जाता है, लेकिन इसकी वजह से रेसपिरेटरी सिस्टम से जुड़ी परेशानियां, एंटी-बायोटिक रेजिस्टेंस, त्वचा और आंखों में इरिटेशन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: पीठ के दर्द से उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, तो इन तरीकों से पाएं इससे आराम
Picture Courtesy: Freepik