Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Exercise With Empty Stomach: खाली पेट एक्सरसाइज करना ठीक है क्या? जानिए क्या कहती है रिसर्च

    By Shahina Soni NoorEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jul 2021 02:12 PM (GMT+05:30)

    Exercise With Empty Stomach जब कोई वर्कआउट करता है तो इसके लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है. यह ऊर्जा ग्लाइकोजेन से आती है. ग्लाइकोजेन ग्लूकोच से आत ...और पढ़ें

    खाली पेट एक्सरसाइज कर के ज्यादा फैट को घटाया जा सकता है।
    खाली पेट एक्सरसाइज कर के ज्यादा फैट को घटाया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जिम में वर्कआउट करते हैं तो खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वर्कआउट करने वाले लोग वर्कआउट से पहले खाएं या बाद में खाएं यह जानना बेहद जरूरी है। आप जानते हैं कि सही मील लेने से कम समय में बेस्ट वर्कआउट रिजल्ट मिल सकता है। प्रोफेशनली यह कहा जाता है कि किसी भी तरह का वर्क आउट करने से बहुत पहले खाना छोड़ देना चाहिए। शोधकर्ताओं द्वारा जो रिसर्च की गई उसमें यह बात सामने आई है कि जिन लोगों ने एक्सरसाइज से पहले फास्ट किया, उनमें 20 प्रतिशत ज्यादा फैट बर्न हुआ। इसका मतलब यह हुआ कि खाली पेट एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद है और इससे ज्यादा फैट को घटाया जा सकता है।

    सुबह-सुबह खाली पेट वर्कआउट करना कितना सही है?

    आमतौर पर सुबह का वर्कआउट एक घंटे से ज्यादा का नहीं होना चाहिए, इसके लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। यह ऊर्जा शरीर में ग्लाइकोजेन से आती है। यह ग्लाइकोजेन ग्लूकोज़ से आता है, जो शरीर की मांसपेशियां और लीवर में जमा रहता है। जब कोई वर्क आउट करता है तो शरीर इस ऊर्जा का इस्तेमाल करता है।

    खान-पान और एक्सरसाइज के संबंध को समझने के लिए रिसर्च:

    नॉर्थथंब्रिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वर्कआउट और खान-पान के सम्बंध को समझने के लिए रिसर्च की है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि रात में खाली पेट रहने वाले दिन में वर्क आउट करते हैं तो दिन में वह ज्यादा खाते है या नहीं। इसके अलावा रिसर्च में इस बात की भी पड़ताल की गई कि ऐसा करने से कुल फैट कितना कम होता है।

    रिसर्च में किया गया आंकलन:

    अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 12 लोगों को रिसर्च में शामिल किया, जिसमें सभी को 10 बजे दिन में ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए कहा गया। इनमें से आधे लोगों को वर्क आउट से पहले ब्रेकफास्ट दिया गया, जबकि आधे से बिना ब्रेकफास्ट वर्क आउट करवाया गया। एक्सरसाइज के बाद सभी को चॉकलेट, मिल्क शेक और रिकवरी ड्रिंक दी गई। इसके बाद भरपेट भोजन करने को कहा गया। रिसर्च में शामिल प्रतिभागियों ने कितना फैट लिया, कितनी ऊर्जी ली और किस समय लंच किया, इस सबका आकलन किया गया।

    खबरें और भी

    खाली पेट एक्सरसाइज के ज्यादा फायदे

    रिसर्च के नतीजों से पता चला कि सभी लोगों ने एक्सरसाइज को सही तरीके से किया। एक्सरसाइज के लिए उन्होंने पहले से शरीर में जमा ऊर्जा का इस्तेमाल किया ना कि तुरंत जो खाना खाया था, उससे लिया। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों ने सुबह में एक्सरसाइज की उनमें कोई अतिरिक्त ऊर्जा की खपत नहीं हुई, ना ही उनको ज्यादा भूख लगी।

    रिसर्च के नतीजे

    रिसर्च के जो सबसे महत्वपूर्ण नतीजे थे, वह यह कि जिसने एक्सरसाइज से पहले फास्ट किया, उनमें 20 प्रतिशत ज्यादा फैट बर्न हुआ। इसका मतलब यह हुआ कि खाली पेट एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद है और इससे ज्यादा फैट को घटाया जा सकता है।