Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पापा बनने का सपना तोड़ सकती हैं आपकी 3 आदतें, Male Infertility से बचने के लिए आज ही बनाएं इनसे दूरी

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 03:54 PM (IST)

    इन दिनों मेल इनफर्टिलिटी (Male Infertility) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुरुष अक्सर कई वजहों से इस समस्या का शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर खराब लाइफस् ...और पढ़ें

    ये 3 आदतें बना सकती हैं मेल इनफर्टिलिटी का शिकार (Picture Credit- Freepik)
    ये 3 आदतें बना सकती हैं मेल इनफर्टिलिटी का शिकार (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. इन दिनों मेल इनफर्टिलिटी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
    2. आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल और खानपान इसकी वजह बनते हैं।
    3. हालांकि, कुछ ऐसी आदतें भी हैं जो पुरुषों में इनफर्टिलिटी बढ़ाती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेल इनफर्टिलिटी (Male Infertility) इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में इसके मामलों को काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसकी वजह से अब यह चिंता का एक गंभीर विषय बन चुका है। इनफर्टिलिटी एक गंभीर समस्या है, जिसे लंबे समय तक सिर्फ महिलाओं से जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन बदलते समय के साथ अब पुरुषों में भी इस समस्या के बारे में खुलकर चर्चाएं होने लगी हैं। आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें फर्टिलिटी को प्रभावित करती है, लेकिन रोजमर्रा की कुछ आदतें भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण (Male Infertility Causes) बन सकती है।

    हाल ही में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने वीडियो में पुरुषों की 3 ऐसी आदतें बताई, जो इनफर्टिलिटी का कारण बनती है। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में विस्तार के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  ये हैं सिर और गर्दन के प्रमुख Cancer, बचाव के लिए लाइफस्‍टाइल में करें बदलाव, पास भी नहीं भटकेगी बीमारी

    हॉट टब्स और सॉना

    डॉक्टर बताते हैं कि हॉट टब्स और सॉना पुरुषों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्पर्म शरीर के बाहर जमा होते हैं, क्योंकि स्पर्म को ठंडे तापमान की जरूरत होती है और शरीर की गर्मी उनके लिए हानिकारक हो सकते है। इसलिए जब आप हॉट टब या सॉना में जाते हैं, तो इससे स्पर्म काउंट और उनकी क्वालिटी कम हो सकती है, जिससे इनर्फिटिलिटी की संभावना बढ़ सकती है।

    टाइट अंडरवियर

    टाइट अंडरवियर की आदत भी आपकी फर्टिलिटी के लिए हानिकारक हो सकती है। दरअसल, डाइट अंडरवियर पहनने से टेस्टिकल्स के आसपास गर्मी बढ़ जाती है, जिसका स्पर्म प्रोडक्शन पर निगेटिव असर पड़ सकता है और समय के साथ स्पर्म क्वालिटी भी खराब होती है। अध्ययनों से पता चला है कि टाइट अंडरवियर पहनने पर टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ जाता है।

    खबरें और भी

    धूम्रपान और वेपिंग

    यह तो हम सभी जानते हैं कि धूम्रपान हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसकी वजह से न सिर्फ अन्य कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। दरअसल, सिगरेट और वेपिंग में भारी मात्रा में निकोटीन और अन्य केमिकल्स पाएं जाते हैं, जो स्पर्म की क्वालिटी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

    फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

    • अनार
    • पालक
    • बादाम और अखरोट
    • ऑइस्टर
    • टमाटर
    • कद्दू के बीज

    यह भी पढ़ें-  दिमाग ही नहीं, शरीर के अन्‍य हिस्‍सों में भी स्‍टोर हो रही आपकी यादें, स्‍टडी में हुआ खुलासा