Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात की नींद खराब कर देती है Heartburn की समस्या, तो एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से पाएं राहत

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 01:02 PM (IST)

    गलत खानपान अक्सर कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन जाता है। हार्टबर्न (Heartburn) इन्हीं समस्याओं में से एक है जो कई लोगों को रात में सोने तक नहीं देता ...और पढ़ें

    इन तरीकों से पाएं हार्टबर्न से राहत
    इन तरीकों से पाएं हार्टबर्न से राहत

    HighLights

    1. रात में सोते समय कई लोगों हार्टबर्न की समस्या होती है।
    2. इसकी वजह से कई बार सोना तक मुश्किल हो जाता है।
    3. ऐसे में एक्सपर्ट ने इससे राहत पाने के कुछ उपाय शेयर किए हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग अक्सर कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। पाचन से जुड़ी समस्या इन्हीं में से एक है, जो कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी रहती है। सीने में जलन (Heartburn) एक आम पाचन संबंधी समस्या है, जो आमतौर पर छाती या ऊपरी पेट में जलन के कारण होती है। यह समस्या तब होती है, जब पेट का एसिड वापस फूड पाइप में पहुंच जाता है। यह वह नली है, जो मुंह को पेट से जोड़ती है। एसिड के इस बैकवर्ड फ्लो को एसिड रिफ्लक्स के रूप में जाना जाता है।

    कई लोगों को अक्सर रात में सोते समय यह समस्या ज्यादा परेशान करती है। अगर आप भी आए दिन रात में हार्ट बर्न की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इसकी वजह और इससे राहत पाने के कुछ तरीकों के बारे में। दरअसल, न्यट्रिनिशिस्ट लवनीत बत्रा में हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रात में होने वाले हार्टबर्न से राहत पाने के कुछ टिप्स शेयर किए हैं, लेकिन इन टिप्स से पहले हम जानेंगे हार्टबर्न के कुछ संभावित कारणों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- सीजनल फ्लू ने मुश्किल कर दिया है रोजमर्रा का काम, तो इन हर्बल उपायों से पाएं जल्द आराम

    हार्टबर्न के कारण-

    जब आप सीधे लेटते हैं, तो गुरुत्वाकर्षण पेट के एसिड को नीचे रखने में मदद नहीं करता है, जिससे एसिड आसानी से फूड पाइप में वापस चले जाता है।

    सोने से पहले ज्यादा या भारी भोजन करने से पाचन धीमा हो सकता है, जिससे खाना पचने में ज्यादा समय लगता है और एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ जाती है।

    सोने से पहले फैटयुक्त या मसालेदार भोजन, खट्टे फल, टमाटर वाले प्रोडक्ट्स, चॉकलेट, कैफीन या कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे फूड आइटम्स और ड्रिंक्स के सेवन से लोअर एसोफेजियल स्फिंक्टर (एलईएस) को आराम मिल सकता है, जो आम तौर पर एसिड को बहने से रोकता है और यह हार्ट बर्न का कारण बनता है।

    न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हार्टबर्न से बचने के उपाय-

    • हार्टबर्न से राहत पाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा बताती हैं कि सबसे पहले रात में खाना हल्का खाएं।
    • साथ ही पेट में एसिड को कम करने के लिए सोने से दो से तीन घंटे पहले खाना खाने से बचें और सोने से पहले पेट को आंशिक रूप से खाली होने दें।
    • सोते समय अपना सिर ऊंचा रखें। यह पोजीशन आपके शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाती है, जिससे आपके पेट का एसिड वापस आपके गले तक नहीं पहुंच पाता है।
    • हार्टबर्न से राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं। अदरक पेट की ऐंठन को कम करता है। इसका मतलब है कि अदरक पेट से एसिड के वापस आपके फूड पाइप तक आने की संभावना को कम कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- बच्चों को जल्दी शिकार बनाता है इन्फ्लूएंजा, इन टिप्स की मदद से रखें उनका खास ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी