Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह उठते ही आंखों में होने लगती है तेज जलन, रात सोते समय पक्का ये गलतियां कर रहे हैं आप

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 11:53 AM (IST)

    आंखों में जलन से कई लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। बता दें कि eyes infection reasons आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। इसकी वजह यह है कि आप अपनी आंख ...और पढ़ें

    eyes infection सर्दियों में यह दिक्कत बढ़ जाती है। ( Pic courtesy : Freepik)
    eyes infection सर्दियों में यह दिक्कत बढ़ जाती है। ( Pic courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. सर्दियों में आंखों में जलन ज्यादा होने लगती है
    2. प्रदूषण का कारण आंखों के जलन की वजह है
    3. आंखों को नॉर्मल या ठंडे पानी से धोना बेहतर रहता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। eyes infection सुबह उठते ही आंखों में जलन होना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। खासकर सर्दियों में ये समस्या बढ़ जाती है जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी आंखों में जलन होने लगती है। आंखों में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ गलतियां हैं जो आप रात को सोते समय करते हैं जो आंखों में जलन का कारण बन रही हैं। 

    मोबाइल फोन का उपयोग करना

    रात को सोते समय मोबाइल फोन या कंप्यूटर का उपयोग करने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। अब यह देखना आम हो गया है कि रोज रात देर तक लोग मोबाइल का प्रयोग करते हैं इसके बाद फिर सो जाते हैं। रात भर आंखों में स्क्रीन रिफलेक्शन होने के कारण यह जलन की वजह बन जाता है। 

    यह भी पढ़ें : सर्दियों में बस एक महीने के लिए छोड़ दें मीठी चाय, शरीर में ये बदलाव आने लगेंगे नजर

    देर रात क टीवी देखना

    देर रात तक टीवी देखने वालों को आंखों में जलन की समस्या हो जाती है। कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग देर रात तक टीवी देखते हैं जो आपकी आंखों में जलन का कारण बनती है। इसलिए देर रात तक टीवी देखने से बचना चाहिए। क्योंकि रात को सोते समय टीवी देखने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है।

    बहुत ज्यादा देर रात किताब पढ़ना

    रात को सोते समय किताब पढ़ने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। किताब पढ़ने से आपकी आंखों में असर पड़ता है जो आपकी आंखों में जलन का कारण बनता है। हमारे बॉडी के अन्य हिस्सों की तरह आंखों को भी आराम चाहिए होता है। इसलिए रात को समय पर सोना चाहिए।  

    खबरें और भी

    अधिक तेज रोशनी भी कारण 

    रात को सोते समय अधिक तेज रोशनी से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि कमरे की रोशनी बहुत तेज अधिक न हो और ऐसा भी न हो कि बहुत धीमी हो, क्योंकि कम रोशनी से भी आंखों पर दबाव पड़ता है। 

    असहज तकिए का उपयोग 

    रात को सोते समय असहज तकिए का उपयोग करने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है।वही इसके साथ ही रात को सोते समय अधिक गर्म या ठंडे कमरे में सोने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। बता दें कि रात को सोते समय मेकअप न हटाना भी जलन का कारण बन सकता है। 

    यह भी पढ़ें : Calcium की कमी पूरा करने के लिए कभी मत खाना ये चीजें, फायदा तो दूर- लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर