Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fiber Rich Foods: कब्ज से हैं परेशान, तो ये 6 फाइबर रिच फूड्स देंगे राहत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 09 Jun 2023 10:43 AM (IST)

    Fiber Rich Foods सेहतमंद रहने के लिए पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना काफी जरूरी है। हाजमा ठीक रखने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करने ...और पढ़ें

    Fiber Rich Foods: कब्ज से हैं परेशान, तो इन फूड्स का करें सेवन
    Fiber Rich Foods: कब्ज से हैं परेशान, तो इन फूड्स का करें सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fiber Rich Foods: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना काफी जरूरी है। अगर आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है, तो इसका मतलब पाचन दुरुस्त है।

    खराब पाचन की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करें, जो आपके हाजमा को ठीक करने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए किन फूड्स को डाइट में शामिल करें।

    ओट्स

    ओट्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल को नरम करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। घुलनशील फाइबर एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

    मसूर की दाल

    मसूर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। जो मल त्याग को आसान बनाते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए मसूर की दाल काफी फायदेमंद है।

    चिया सीड्स

    चिया सीड्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों की सूजन को कम करने में मदद करता है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

    ब्रोकली

    ब्रोकली फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन भी आंत की सूजन को कम करता है।

    सेब

    सेब घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों  के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता हैं। इनमें मौजूज पेक्टिन एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है, जो मल को नरम करने के साथ कब्ज से राहत दिलाता है।

    खबरें और भी

    शकरकंद

    शकरकंद फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर मल त्याग को सुधार करने में सहायता करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik