Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका में Bird Flu से हुई पहली मौत, H5N1 से बचाव के लिए आज ही अपनाएं ये टिप्स

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 01:43 PM (IST)

    अमेरिका में बर्ड फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 66 लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। साथ ही हाल ही में यहां H5N1 से पहले इंसान की मौत ...और पढ़ें

    अमेरिका में बर्ड फ्लू से हुई पहले इंसान की मौत (Picture Credit- Freepik)
    अमेरिका में बर्ड फ्लू से हुई पहले इंसान की मौत (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अमेरिका में इंसानों में Bird Flu के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
    2. हाल ही में यहां इस वायरस से पहले इंसान की मौत हो गई है।
    3. इस बारे में खुद CDC ने जानकारी दी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ समय से बर्ड फ्लू (H5N1 Virus) के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। अमेरिका में इस वायरस से इंसानों से संक्रमित होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब यही ये एक और चिंता की खबर सामने आई है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के मुताबिक अमेरिका के लुइसियाना निवासी की H5N1 बर्ड फ्लू (Bird Flu Outbreak) से मौत हो गई है। यह अमेरिका में बर्ड फ्लू से हुई पहली इंसानी मौत (US 1st Human Bird Flu Death) है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही इसे लेकर चिंता बढ़ गई है।

    CDC के मुताबिक अमेरिका में अब तक इंसानों में बर्ड फ्लू यानी H5N1 वायरस के 66 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में मौत का यह मामला चिंता का विषय बन गया है। इससे पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) 950 से ज्यादा H5N1 के मामले दर्ज कर चुका है, जिनमें से लगभग आधे संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अभी तक इस वायरस के इंसानों से इंसानों में पहुंचने का कोई मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में इसे लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें-  नागपुर में Bird Flu से गई 3 बाघ और एक तेंदुए की जान, क्या भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा?

    क्या बड़ा खतरा बन सकता है बर्ड फ्लू?

    CDC के अनुसार फिलहाल H5N1 वायरस का इंसानों से इंसानों में ट्रांसफर होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में मौजूदा समय में यह पब्लिश हेल्थ के लिए कम जोखिम भरा है। हालांकि, सीडीसी वर्तमान में हालात को ध्यान से देख रहा है।

    क्या है बर्ड फ्लू?

    बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक तरह का वायरल इन्फेक्शन है, जो आमतौर पर पक्षियों, गायों और अन्य जानवरों में फैलता है। हालांकि, पिछले कुछ समय से इसके मामले कुछ जगहों पर इंसानों में भी फैलने लगे हैं। इन्फ्लूएंजा ए का H5 सबटाइप इंसानों में इस बीमारी का कारण बन रहा है। ऐसे लोग, जो मुर्गीपालन, जलपक्षी और डेयरी गायों के साथ काम करते हैं उन्हें सबसे ज्यादा खतरा होता है।

    खबरें और भी

    बर्ड फ्लू के टाइप

    एवियन फ्लू के कई सब-टाइप हैं। फिलहाल अमेरिका में इंसानों को अपना शिकार बना रहा इन्फ्लूएंजा ए(एच5) सबटाइप है। इससे पहले इंसानों में फैलने वाले सबसे आम सब-टाइप में इन्फ्लूएंजा ए(H5N1) और इन्फ्लूएंजा ए(H7N9) थे। वायरस की सतह पर मौजूद प्रोटीन के प्रकार के आधार पर इन सबटाइप का नाम तय किया जाता है।

    इसके लक्षण क्या है?

    • कंजक्टिवाइटिस
    • बुखार
    • थकान
    • खांसी
    • मांसपेशियों में दर्द
    • गला खराब होना
    • मतली और उल्टी
    • दस्त
    • बंद या बहती हुई नाक
    • सांस लेने में तकलीफ

    बचाव के तरीके

    • अगर आप पक्षियों, जंगली जानवरों और पशुओं के साथ काम करते हैं, तो सुरक्षात्मक कपड़े जैसे दस्ताने, मास्क और चश्मा पहनें।
    • पक्षियों, जंगली जानवरों और पशुओं को संभालते समय या ऐसी जगहों में रहने के बाद अपने हाथों को बार-बार अच्छी तरह से धोएं।
    • ऐसे जानवरों से दूरी बनाएं, जो बीमार हैं या जो एवियन इन्फ्लूएंजा के संपर्क में आए हैं।
    • बिना पाश्चुरीकृत दूध को न छुएं और न ही पीएं।
    • सीजकल फ्लू का टीका लगवाएं। यह सीधे तौर पर आपको बर्ड फ्लू से नहीं बचाएगा, लेकिन यह गंभीर बीमारी और एक ही समय में एवियन इन्फ्लूएंजा और सीजनल इन्फ्लूएंजा दोनों के जोखिम को कम कर सकता है।

    Source:

    • CDC की वेबसाइट: https://www.cdc.gov/bird-flu/situation-summary/index.html
    • क्लीवलैंड क्लिनिक: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/22401-bird-flu

    यह भी पढ़ें-  चीन में फैल रहे HMPV ने दी भारत में दस्तक, ऐसे करें लक्षणों की पहचान और इससे बचाव