यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Badam Benefits: गुणों का भंडार है बादाम, इन 5 वजहों से बनाएं सर्दियों में डाइट का हिस्सा
ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम (Badam Benefits) इन्हीं में से एक है जिसे डाइट में शामिल करने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है।
- ऐसे में बादाम खाकर आप इस मौसम में हेल्दी रह सकते हैं।
- यह दिल को हेल्दी रखने के साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत करता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Badam Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों लाइफस्टाइल पूरी तरी तरह बदलने लगती है। इस दौरान लोग अपनी दिनचर्या में ऐसे कपड़े और फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें ठंड से बचाने और हेल्दी रखने मदद करें। सर्दियों में खुद को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है। साथ ही इम्युनिटी कम होने की वजह से कई लोग आसानी से बीमारियों और संक्रमणों की चपेट में भी आ जाते हैं। ऐसे में इस मौसम अपनी इम्युनिटी का ध्यान रखा भी बेहद जरूरी है।
सर्दियों में खुद को हेल्दी रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ड्राई फ्रूट्स भी सर्दियों मे काफी फायदेमंद होते हैं। बादाम इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है, जिसे खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। खासकर सर्दियों में इसे खाने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं बादाम से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में-
यह भी पढ़ें- क्या आप भी कॉमन कोल्ड, इन्फ्लूएंजा और कोरोना के लक्षणों में होते हैं कंफ्यूज, तो एक्सपर्ट से जानें इनमें अंतर
शरीर को गर्म रखें
सर्दियों में गिरते तापमान के बीच अपने शरीर में अंदर गर्म बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में बादाम शरीर के आंतरिक तापमान को बढ़ाने और गर्मी के नेचुरल सोर्स के रूप अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
दिल के लिए लाभकारी
दिमाग तेज करने के साथ ही बादाम आपके दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। वे अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
इम्यून बूस्टर
सर्दियों में अगर आप भी अपनी इम्युनिटी मजबूत करना चाहते हैं, तो बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और बीमारियों को दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
खबरें और भी
पाचन स्वास्थ्य बेहतर करे
सर्दियों अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी रहती हैं। ऐसे में बादाम पाचन में सुधार कर सकते हैं और पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन को बढ़ा सकते हैं, जो सर्दियों में जरूरी है, जब हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है।
हड्डी को मजबूत बनाए
कैल्शियम और फास्फोरस की प्रचुर मात्रा के कारण, बादाम हड्डियों को मजबूत बनाने में योगदान देता है।
वेट मैनेजमेंट
कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद, बादाम अपने हाई फाइबर और प्रोटीन कंटेंट के कारण वेट मैनेजमेंट में मदद कर सकता है, जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रखते हैं और ज्यादा खाने से रोकते हैं।
त्वचा और बालों के लिए गुणकारी
बादाम में पाया जाने वाला विटामिन ई न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद गुणकारी है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ता ब्लड प्रेशर, जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik