Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lemon Tea Benefits: दिल को सेहतमंद बनाने के साथ ही त्वचा को निखारती है नींबू की चाय, जानें इसके अन्य फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 08:43 AM (GMT+05:30)

    Lemon Tea Benefits चाय कई लोगों को पसंद होती है। सुबह की शुरुआत हो या ऑफिस की थकान चाय हर मौके पर लिए एक परफेक्ट ड्रिंक साबित होती है। हालांकि ज्यादा ...और पढ़ें

    सेहत के लिए गुणकारी है नींबू की चाय
    सेहत के लिए गुणकारी है नींबू की चाय

    HighLights

    1. चाय के शौकीन लोग कई तरह की चाय पीना पसंद करते हैं।
    2. अगर आप भी चाय पीना पसंद करते हैं, तो लेमन टी को डाइट का हिस्सा बनाएं।
    3. टेस्टी होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lemon Tea Benefits: चाय दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला एक लोकप्रिय पेय है। खासतौर पर हमारे देश में चाय के शौकीन लोगों की भरमार है। यहां लोगों की सुबह चाय से होती है, तो वहीं कुछ का दिन चाय की एक प्याली के साथ खत्म होता है। कुछ लोगों को चाय की ऐसी लत होती है कि बिना चाय के उनकी सुबह ही नहीं होती है। हालांकि, ज्यादा चाय पीने से सेहत को कई सारे नुकसान होते हैं। ऐसे में आप अपनी नॉर्मल टी को नींबू की चाय के साथ रिप्लेस कर सकते हैं।

    नींबू की चाय, जिसे लेमन टी के नाम से भी जाना जाता है, आपके शरीर और दिमाग के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। ताजगी से भरपूर यह चाय कुछ ही समय में आपके मूड को अच्छा कर सकती है। इसके अलावा, यह कई अन्य स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़े लाभ भी प्रदान करती है। आइए जानते हैं नींबू चाय के कुछ हैरान करने वाले फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- आपके बच्चे का दम घोंटने लगी है दिल्ली की जहरीली हवा, तो इन तरीकों से करें उनकी देखभाल

    संक्रामक बीमारियों से बचाए

    हल्की ठंडक के साथ ही मौसम से करवट ले ली है। सर्दियों की शुरुआत होते ही अक्सर सामान्य सर्दी, कफ और गले में खराश लोगों के लिए परेशानी की वजह बन जाती है। ऐसे में शहद के साथ नींबू की चाय पीने से इससे राहत मिल सकती है। नींबू के अर्क में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट छाती में जमे कफ से राहत दिला सकते हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों से उबरने में मदद मिलती है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    नींबू में हेस्परिडिन और डायोसमिन जैसे प्लांट फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं रोज शाम एक कप गर्म नींबू चाय पीने से दिल की सेहत में भी सुधार हो सकता है।

    खबरें और भी

    शरीर को डिटॉक्सीफाई करे

    नींबू में भारी मात्रा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। एक कप नींबू की चाय खाना पचाने में मदद करती है और आपके शरीर से टॉसिन्स को बाहर निकालती है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

    नींबू की चाय इंसुलिन कंट्रोल करने में मदद करती है और शरीर में ब्लड शुगर के स्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से रोकती है। इसके अलावा यह चाय भूख को नियंत्रित करती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और सिस्टम में ब्लज शुगर का स्तर सामान्य रहता है।

    त्वचा के लिए गुणकारी

    नींबू की चाय में कसैले गुण होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने और आपकी त्वचा को फिर से जीवंत करने का काम करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो मुंहासे, पिंपल्स और एक्जिमा से प्रभावी ढंग से निपट सकते हैं, जिससे त्वचा के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में घटाना चाहते हैं अपना वजन, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 तरह की साग

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik