Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Liver Damage होने पर शरीर में नजर आते हैं ये शुरुआती लक्षण, भारी पड़ सकती हैं इनकी अनदेखी

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 12:07 PM (IST)

    हमारे शरीर में मौजूद सभी अंग हमें स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। लिवर अन्हीं अंगों में से एक है जो शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। यह पाचन म ...और पढ़ें

    लिवर डैमेज होने पर नजर आते हैं ये लक्षण
    लिवर डैमेज होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

    HighLights

    1. लिवर हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
    2. हालांकि, कई वजह सें हमारा लिवर बीमार होने लगता है।
    3. शरीर में लिवर डैमेज होने के कुछ शुरुआती लक्षण नजर आते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Liver Damage: लिवर हमारे शरीर में मौजूद एक बेहद अहम अंग है, जो कई तरीकों से हमें हेल्दी रखने में मदद करता है। यह हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है, जिसमें पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालना शामिल है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि स्वस्थ शरीर के लिए लिवर बेहद जरूरी है। हालांकि, इन दिनों तेजी से बदल रही लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हमारा लिवर बीमार होने लगा है।

    अगर समय रहते लिवर डिजीज की पहचान न की जाए, तो यह आगे चलकर लिवर फेलियर की वजह तक बन सकता है। लिवर बीमार होने पर हमारे शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें पहचान कर आप समय रहते इसे ठीक कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत होते हैं।

    यह भी पढ़ें- घातक साबित हो सकती है Bile Duct Cancer की अनदेखी, इन शुरुआती लक्षणों से करें इसकी जल्द पहचान

    पैरों में सूजन

    क्रोनिक लिवर डिजीज होने पर आपके पैरों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे पैर सूज जाते हैं। पोर्टल वेन (असाइटीज) में दबाव बढ़ने के कारण पैरों में तरल पदार्थ (ओडेमा) जमा हो सकता है।

    उल्टी में खून

    अगर आपका लिवर बीमार हो रहा है, तो इसकी वजह से आपको खून की उल्टी या मल में खून आने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। फूड पाइप और पेट में वैरिकाज नसों से ब्लीडिंग उल्टी या मल में खून का सबसे आम कारण है।

    त्वचा में खुजली

    लिवर की बीमारी के सामान्य लक्षणों में से एक त्वचा में खुजली होना है। अगर आपकी त्वचा में खुजली है, तो यह ऑब्सट्रक्टिव पीलिया का संकेत हो सकता है। यह बाइल डक्ट में पथरी, बाइल डक्ट या पैनक्रियाज हेड के कैंसर, प्राइमरी बाइस सिरोसिस के कारण हो सकता है।

    खबरें और भी

    पेट में सूजन

    क्रोनिक लिवर डिजीज के शुरुआती लक्षणों में पेट की सूजन भी शामिल है। इसमें पेट में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे पेट में फैलाव हो सकता है। लिवर और आंत की सतह से तरल पदार्थ के रिसने से एब्डोमिनल कैविटी में तरल पदार्थ बनने लगता है।

    नींद में गड़बड़ी

    खून में टॉक्सिन्स के जमा होने से नींद का चक्र गड़बड़ा सकता है। लिवर सिरोसिस के मरीज अक्सर नींद में खलल, खासकर दिन में नींद आने और अनिद्रा की शिकायत करते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या है स्किन से जुड़ी केराटोसिस पिलारिस की समस्या? जिसमें शरीर पर नजर आते हैं मोटे-मोटे दाने

    Picture Courtesy: Freepik