Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी ही नहीं सर्दी में भी जरूरी है Body Detox, घर पर ही इन 5 तरीकों से शरीर को करें नेचुरल डिटॉक्सिफाई

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 10:58 AM (IST)

    स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। वैसे तो शरीर खुद ही अंदर मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है लेकिन वक्त के साथ बॉडी से ये ...और पढ़ें

    बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    HighLights

    1. शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को दूर करने के लिए बॉडी डिटॉक्स होना जरूरी है।
    2. स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत होती है।
    3. कुछ बदलावों की मदद से शरीर का नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन सिस्‍टम को एक्टिव कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Body Detox: स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हमारे बॉडी में ये क्षमता होती है कि वह नेचुरली खुद को डिटॉक्‍सिफाई कर सकती है, लेकिन अक्सर गलत खानपान और रहन-सहन में लापरवाही से ये क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में शरीर में बनने वाले टॉक्सिन्स को दूर करने के लिए बॉडी का डिटॉक्स जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको घर पर मौजूद ऐसे ही कुछ तरीके बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप भी शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन्स को बाहर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गुणों का भंडार है कृष्ण फल, इसके फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

    जीरे का पानी

    जीरे का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरा होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स कंट्रोल में रहते हैं। इसकी मदद से वेट लॉस भी हो सकता है।

    नींबू पानी

    नींबू पानी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए एक बढ़िया ड्रिंक है। इसमें काली मिर्च का पाउडर और काला नमक मिलाकर पीने से इसका असर और स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे पिएंगे तो पाचन तंत्र तो स्वस्थ रहेगा ही, साथ ही मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ेगा।

    आंवला जूस

    भले ही ये पीने में स्वादिष्ट न लगे, लेकिन इसके फायदे जानकर आप इसे पीने के लिए मजबूर हो जाएंगे। ये आपके लिवर, बालों, स्किन और आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है।

    खबरें और भी

    पूरी नींद लें

    बॉडी के डिटॉक्‍स सिस्‍टम को दुरुस्त बनाना चाहते हैं, तो 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। गहरी और लंबी नींद लेने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स को क्‍लीन करने में मदद मिलती है। नींद की कमी से स्ट्रेस, डायबिटीज, हाई बीपी जैसी समस्याएं भी शरीर में डेरा डाल सकती हैं।

    खूब पिएं पानी

    रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पिएंगे तो नेचुरल तरीके से शरीर में जमा हुई टॉक्सिन्स जैसे यूरिया, कार्बन डाईऑक्‍साइड आदि से छुटकारा मिलेगा। इससे बॉडी तो डिटॉक्‍स होगी ही, साथ ही शरीर भी हेल्‍दी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- मूड स्विंग्स की वजह बन सकती है डाइट में इन न्यूट्रिएंट्स की कमी

    Author- Nikhil Pawar

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik