Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपकी सेहत बिगाड़ सकता है High Heels का शौक, जानें इससे होने वाले 5 खतरनाक नुकसान

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:29 AM (IST)

    इन दिनों फैशन का दौर है और हर कोई खुद को अप-टू-डेट रखने के लिए अलग-अलग चीजें ट्राई करते हैं। खासकर लड़कियां हर मौके पर परफेक्ट दिखना चाहती है। इसके लि ...और पढ़ें

    जानें कैसे आपकी हाई हील्स पहुंचा रही है नुकसान (Picture Credit- Freepik)
    जानें कैसे आपकी हाई हील्स पहुंचा रही है नुकसान (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की होड़ में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। जबकि फैशन का असली मकसद कंफर्ट के साथ फैशनेबल दिखना होता है, लेकिन आजकल की फैशन इंडस्ट्री ग्लैमर और चकाचौंध पर निर्भर करती है। इसमें लड़कियों को कपड़ों से एक्सपेरिमेंट करने के साथ पैरों में मैचिंग हाई हील्स भी पहननी पड़ती है।

    हाई हील्स पहनने के फायदे गिन चुन कर यही हैं कि ये आपको फैशनेबल लुक के साथ लंबा भी दिखाता है, लेकिन इसके नुकसान तो कई सारे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आपकी हाई हील्स पहुंचा रही है नुकसान-

    यह भी पढ़ें- असहनीय दर्द की वजह बन सकता है Migraine, इन 5 वजहों से हो सकता है ट्रिगर

    लोअर बैक पेन

    हाई हील्स पहनने से शरीर का सेंटर ऑफ ग्रेविटी शिफ्ट होने के कारण लोअर बैक आगे की तरफ अधिक झुका हुआ रहता है। पेल्विस खुद से ही आगे की तरफ झुकने से लोअर बैक में डिस्क शेप या कॉन्केव जैसा कर्व आने लगता है, जिससे पीठ में दर्द शुरू हो जाता है।

    हैमर टो

    यह पैरों की उंगली की एक असामान्य स्थिति है, जब पैर का अंगूठा पंजे की तरफ नीचे की ओर झुक जाता है। ऐसा हाई हील्स और बिना साइज के जूते पहनने के कारण होता है।

    घुटने में दर्द(ओस्टियोअर्थराइटिस)

    हाई हील्स घुटने के पीछे वाले हिस्से में दबाव बनाता है। इसके साथ हाई हील्स घुटने के ज्वाइंट पर भी कॉम्प्रेसिव फोर्स डाल कर इससे छेड़छाड़ करता है, जिससे दर्द उठता है और ये ओस्टियोअर्थराइटिस के कई कारणों में से एक बनता है।

    खबरें और भी

    पंजे में तेज दर्द

    हाई हील्स पहनने के दौरान हमारे पंजे एक असामान्य और अननेचुरल स्थिति में रहते हैं। एक समय के बाद ये अपनी नेचुरल पोजिशन की डिमांड करते हैं, जिससे पंजे में दर्द पैदा होने लगता है। इसका समाधान यही है कि एक सीमित समय के लिए हाई हील्स पहनें।

    कैलस

    हाई हील्स पहनने से पैर के अंगूठे और पंजे काफी देर तक दबाव में रहते हैं। खासतौर से अगर आपने पॉइंटेड टो हील्स पहनी हैं। चलते समय ये रगड़ भी खाते हैं, जिससे पीले हार्ड रंग की स्किन अंगूठे के नीचे बन जाती है, जिसे कैलस कहते हैं। गर्म पानी में पैर भिगो कर इस हार्ड स्किन को सॉफ्ट कर के कैलस को स्क्रैप कर के निकाला जा सकता है।

    यह भी पढ़ें-  गर्मियों में बढ़ गई है Arthritis की समस्या, तो दर्द से राहत दिलाएंगे ये फूड आइटम्स