Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raw Banana Benefits: पके ही नहीं कच्चे केले भी हैं फायदेमंद, दिल को हेल्दी रखने के साथ ही कंट्रोल करे डायबिटीज

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 09:45 AM (IST)

    Raw Banana Benefits पके केले हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। हालांकि कच्चे केले भी हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं लेकिन बेहद कम लोग ...और पढ़ें

    सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं कच्चे केले
    सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं कच्चे केले

    HighLights

    1. पके केले हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं।
    2. हालांकि, पके केले की ही तरह कच्चे केले भी हमारे लिए बेहद फायदेमंद हैं।
    3. यह न सिर्फ वजन कम करने में कारगर है, बल्कि दिल को हेल्दी बनाने में भी फायदेमंद हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Raw Banana Benefits: फल हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही काफी फायदेमंद होते हैं। बाजार में मिलने वाले विभिन्न फल हमारी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर्स तक हर कोई हमें फल खाने की सलाह देते हैं। केला इन्हीं फलों में से एक है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। हम सभी ने पके केले के फायदे तो सुने ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे केले के भी कई फायदे होते हैं।

    कच्चे केले सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं, जिसके बारे में काफी कम लोग ही जानते होंगे। यह पचाने में आसान होते हैं और स्वस्थ फलों में से एक है, जो फाइबर, पोटेशियम समेत अन्य जरूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर आप इसके फायदों से अभी तक अनजान हैं, तो आइए जानते हैं कुछ हैरान करने वाले फायदे-

    यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में हो गए हैं Seasonal Depression का शिकार, तो विंटर ब्लूज से बचाएंगे ये फूड्स

    वजन घटाने में मददगार

    हरे केले या कच्चे केले वजन कम करने में काफी मददगार है। इसमें मौजूद रेजिस्टेंट स्टार्च और पेक्टिन लंबे समय तक आपका पेट भरा रखते हैं, जिससे आपको भूख नहीं लगती और ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और इस तरह आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

    दिल के लिए फायदेमंद

    वजन घटाने के साथ ही हरे केले आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कई सारे ऐसे हार्ट हेल्दी पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो आपके दिल को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसमें नेचुरल वासोडिलेटर होता है और यह पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत है, जो हृदय गति को बनाए रखते हुए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं।

    खबरें और भी

    विटामिन सी से भरपूर

    हरे केले में भारी मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों और पुरानी बीमारियों से बचाने में कारगर है। साथ ही इसे खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है और यह हमारी स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है।

    ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

    पके केले की तुलना में कच्चे केले में शुगर कम होती है। इसके अलावा हरे केले में मौजूद पेक्टिन और रेजिस्टेंट स्टार्च सामान्य ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने के लिए काफी जरूरी हैं। साथ ही, हरे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

    सूजन कम करें

    हरे केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से शरीर की रक्षा में मदद करते हैं। साथ ही यह हेल्दी सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी बचाते हैं। इसके अलावा कच्चे केले में बायोएक्टिव पदार्थ विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।

    यह भी पढ़ें- कब्ज, गैस और अपच से निपटने का कारगर इलाज हैं किचन में रखी ये चीज़ें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik