Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Curd Rice Benefits: वेट लॉस का हेल्दी ऑप्शन है दही-चावल, जानें इसके 5 अन्य गजब के फायदे

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 08:54 AM (IST)

    हम में से कई लोग अक्सर कुछ हल्का खाने लिए Curd Rice का चुनाव करते हैं। यह खाने का एक लाइट और हेल्दी ऑप्शन है। इसे खासतौर पर दक्षिण भारत में खाया जाता ...और पढ़ें

    क्या आपको पता है दही-चावल खाने के फायदे
    क्या आपको पता है दही-चावल खाने के फायदे

    HighLights

    1. दही-चावल कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन है।
    2. यह खाने के लिए एक लाइट और टेस्टी ऑप्शन है।
    3. स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Curd Rice Benefits: बात जब भी कुछ हल्का और हेल्दी खाने की आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहले खिचड़ी का नाम आता है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, तो इसके लिए कर्ड राइस यानी दही चावल का चुनाव करते हैं। यह निश्चित रूप से खाने में हल्का और टेस्टी होता है। इसे खासतौर पर दक्षिण भारत में ज्यादा खाया जाता है। हालांकि, इसके स्वाद और लाइट होने की वजह से इन दिनों इसे कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। स्वादिष्ट और लाइट फूड होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी गजब फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कर्ड राइस खाने के 5 फायदे-

    यह भी पढ़ें- पाचन ही नहीं दिल के लिए भी फायदेमंद है सूखे खुबानी, जानें इसे खाने के अन्य फायदे

    बीमार करने वाले बैक्टीरिया से लड़े

    नियमित रूप से दही चावल खाकर आप खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं। दरअसल, दही चावल खाने से बीमारी का कारण बनने बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है और साथ ही यह आपके पाचन तंत्र और इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को सुरक्षित रखता है।

    गट हेल्थ बेहतर करे

    पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए दही-चावल एक बढ़िया विकल्प है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक पाचन बेहचर करता है और आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की संरचना में सुधार करता है। प्रोबायोटिक्स पेट की समस्याओं में मदद कर सकते हैं और एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन कर सकते हैं।

    हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

    दही में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी हड्डियों और दांतों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में दही चावल खाने से आपको हड्डियों और दांतों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद मिल सकती है।

    खबरें और भी

    वजन मैनेजमेंट में हेल्प करे

    अगर आप अपना वजन मेंटेन करना चाहते हैं, तो दही-चावल एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और हेल्दी गट हेल्थ बनाए रखते हैं, जिससे सही वजन बनाए रखने में मदद मिलती है। दही में पाए जाने वाले प्रोटीन और कैल्शियम कंटेंट भूख कंट्रोल करते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    पोषण से भरपूर

    चावल और दही मिलकर न सिर्फ एक स्वादिष्ट और हल्का व्यंजन बनाते हैं, बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। दही में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियां मजबूत करता है। साथ ही लंबे समय तक आपका पेट भी भरा रखता है। इसके कैल्शियम हड्डियां और दांत मजबूत करती हैं। वहीं, प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाते हैं। चावल में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट एनर्जी बढ़ाता है, जिससे दही चावल एक स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन विकल्प बन जाता है।

    यह भी पढ़ें- युवाओं में Cancer का खतरा बढ़ाती है गतिहीन जीवनशैली, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें खुद को इससे सुरक्षित

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik