Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए, लेकिन जानते हैं क्यों, अगर नहीं तो जानें Cold Water Shower के गजब के फायदे

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 03:23 PM (GMT+05:30)

    ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए हम सभी ने इस गाने को कभी न कभी जरूर सुना होगा। ठंडा पानी आपको तेज गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है लेकिन क्या आप जान ...और पढ़ें

    जानें क्या है रोज ठंडे पानी से नहाने के फायदे
    जानें क्या है रोज ठंडे पानी से नहाने के फायदे

    HighLights

    1. गर्मियों में ठंडे से पानी से नहाने तेज गर्मी से राहत मिलती है।
    2. इतना ही नहीं ठंडे पानी से नहाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
    3. हालांकि, बहुत कम लोग ही इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का सीजन लगभग शुरू हो चुका है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में अब मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की लाइफस्टाइल में भी बदलाव होने लगे हैं। गर्मियों में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए लोग खाने से लेकर पहनावे तक में बदलाव करते हैं। इसके अलावा गर्मियों में ठंडे पानी से नहाना (Cold Water Shower) भी काफी अच्छा होता है। इससे न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलती है, बल्कि सेहत को भी फायदा मिलता है।

    सुबह के समय ठंडे पानी से नहाने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। अगर आप सिर्फ गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी से नहाते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ठंडे पानी से नहाने के कुछ हैरान करने वाले फायदे-

    यह भी पढ़ें- हड्डियां होंगी मजबूत, पाचन होगा दुरुस्त! बस रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लीजिए ये एक चीज

    मांसपेशियों की रिकवरी करे

    ठंडे पानी में नहाने से शरीर की सूजन और मांसपेशियों का दर्द कम होता है। यही वजह है कि कोल्ड वॉटर बाथ एथलीट्स के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

    बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

    ठंडे पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जो खून को महत्वपूर्ण अंगों की ओर धकेल कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

    एनर्जी बढ़ती है

    ठंडा पानी शरीर के सिंपथेटिक नर्वस सिस्टम को स्टीमूलेट करता है, जिससे हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन इनटेक बढ़ जाता है और इससे हमें ज्यादा एनर्जी मिलती है।

    बेहतर फोकस और मेंटर हेल्थ

    अगर आप रोजाना ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। ठंडे पानी की वजह से एड्रेनालाईन और अन्य स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे फोकस में सुधार होता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

    इम्युनिटी बढ़ाए

    कोल्ड वॉटर बाथ आपकी इम्युनिटी बेहतर करने में भी मदद करता है। दरअसल, ठंडे पानी के संपर्क में आने से व्हाइट ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन स्टीमूलेट हो सकता है और नॉरपेनेफ्रिन के प्रसार का स्तर बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर करें खाने में नारियल का उपयोग, होंगे गजब के फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik