Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Seasonal Depression: सर्दियों में आप भी महसूस कर रहे हैं उदास और निराश, तो ऐसे करें सीजनल डिप्रेशन को मैनेज

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 08:32 AM (IST)

    Seasonal Depression सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हमारी लाइफस्टाइस तेजी से बदल रही है। मौसम के अनुरूप अब हमारा खानपान और पहनावा पूरी तरह से बदल गया है। ...और पढ़ें

    विंटर डिप्रेशन से बचाएंगे ये 5 टिप्स
    विंटर डिप्रेशन से बचाएंगे ये 5 टिप्स

    HighLights

    1. सर्दियां आते ही कई लोग उदास और निराश महसूस करने लगते हैं।
    2. यह सब विंटर या सीजनल डिप्रेशन के लक्षण होसकते हैं।
    3. ऐसे में आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर इससे बच सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Seasonal Depression: सर्द हवाएं और कड़कड़ाती ठंड के साथ ही सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। यह मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। ठंड के बावजूद लोग इस मौसम को खूब एंजॉय करते हैं। हालांकि, बदलते मौसम के साथ ही हमारी लाइफस्टाइल भी बदलने लगती है। सर्दियों में भी हमारे खानपान से लेकर पहनावे तक सभी में बदलाव होने लगता है। इतना ही नहीं इस सीजन का हमारे स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। बदलते मौसम में लोगों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी काफी प्रभावित होता है।

    यही वजह है कि कई लोग सर्दियां आते ही सीजनल डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसे विंटर डिप्रेशन या विंटर ब्लूज के नाम से भी जाना जाता है। यह मौसम कुछ लोगों को मूडी, उदास और ऊर्जाहीन बना सकता है। इसकी वजह से लोग अक्सर उदास, निराश और सुस्त महसूस कर सकते हैं। अगर आप भी सर्दियों में अक्सर विंटर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, तो इन टिप्स की मदद से खुद को इससे बचा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में हो गए हैं Seasonal Depression का शिकार, तो विंटर ब्लूज से बचाएंगे ये फूड्स

    शारीरिक गतिविधि करें

    अक्सर ठंड में लोगों को बिस्तर से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। इस मौसम में लोग अक्सर कंबल या रजाई में दुबक कर रहना पसंद करते हैं। हालांकि, ऐसा करना आपको सुस्त और आलसी बना सकता है। इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहने के लिए जरूरी है कि आप शारीरिक गतिविधियों को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाए। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो आपको विंटर ब्लूज से बचाता है।

    रूटीन में शामिल करें अच्छी आदतें

    सीजनल डिप्रेशन से खुद को बचाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी रूटीन में अच्छी और सकारात्मक आदतों को शामिल करें। सेल्फ-केयर जैसी सकारात्मक आदतें आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्दियों में होने वाले डिप्रेशन को दूर करने में मदद कर सकता है। ध्यान रखें कि सकारात्मक बने रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें।

    खबरें और भी

    सामाजिक रूप से जुड़ें

    ठंड का मौसम अकेले बिताने पर अक्सर लोग उदासी औ निशारा का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में पूरी तरह एंजॉय करने के लिए अकेले रहने की बजाय सामाजिक रूप से जुड़े रहें। आप अपने रिश्तों और दोस्ती को संवारने के लिए समय निकालें और ठंड के मौसम में अपने करीबियों के साथ समय बिताएं। अपने लोगों के साथ समय बिताने से आपको विंटर ब्लूज से निपटने में मदद मिलेगी।

    सर्दी के प्रभाव को स्वीकार करें

    हर मौसम अपने साथ कुछ बदलाव लेकर आता है। ऐसे में सर्दियां भी अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आती है, जो हमारे लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में इन बदलावों से परेशान या निराश होने की बजाय इन्हें स्वीकार करें। ऐसा करने से आप सीजनल डिप्रेशन से काफी हद तक बचे रहेंगे।

    सूरज की रोशनी के संपर्क में रहें

    सूरज की रोशनी न सिर्फ विटामिन डी का एक बढ़िया स्त्रोत है, बल्कि यह हमारे ब्रेन को को सेरोटोनिन नामक हार्मोन जारी करने में भी मदद मिलती है, जो मूड को बेहतर बनाने और चिंता को कम करने में काफी कारगर है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं खजूर, घुटनों में दर्द से लेकर कब्ज की समस्या होगी दूर!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik