Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kidney Disease: किडनी के बीमार होने पर ये 5 संकेत देता है शरीर, भूलकर भी न करें इन्हें अनदेखा

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 08:17 AM (IST)

    किडनी (Kidney) हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। यह हमें सेहतमंद बनाने के लिए कई अहम कार्य करती है। यही वजह है कि हेल्दी रहने के लिए किडनी का हेल्दी होने ...और पढ़ें

    किडनी खराब होने पर मिलते हैं ये संकेत
    किडनी खराब होने पर मिलते हैं ये संकेत

    HighLights

    1. किडनी हमारे शरीर में बेहद अहम अंगों में से एक है।
    2. यह खून फिल्टर कर टॉसिन्स शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।
    3. ऐसे में इसके बीमार होने पर अकसर शरीर कई संकेत देता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारे हर अंग का हेल्दी रहना जरूरी है। शरीर के पूरे विकास और तरीके से इसके कार्य करने के लिए सभी अंगों को सुचारू रूप से काम करना जरूरी है। अगर हमारा कोई अंग अस्वस्थ है, जो इसकी वजह से हम भी बीमार हो जाते हैं। किडनी (Kidney) शरीर के इन्हीं जरूरी अंगों में से एक है, जो हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करती है। हमारे शरीर में ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है जिससे हमारे पूरे शरीर को पोषण मिलता है।

    हालांकि, कई वजह से किडनी कई समस्याओं का शिकार हो जाती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। अगर किडनी खराब हो जाए, तो हम कई तरह के गंभीर समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या का जल्द से जल्द निदान कर इसका इलाज किया जाए। ऐसे में आज जानेंगे उन संकेतों के बारे में, जो किडनी के बीमारी होने पर हमारे शरीर में नजर आते हैं।

    यह भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए सिर्फ दांत ही नहीं, जीभ की सफाई भी है जरूरी

    थकान

    हर समय थकान महसूस होना खराब किडनी की ओर एक इशारा है। ऐसे में खून में धीरे-धीरे टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिसकी वजह से अत्यधिक थकान महसूस होने लगता है।

    नींद की समस्या

    अगर आपको नींद में कमी लग रही है, तो हो जाइए सावधान। यह किडनी खराब होने का ये संकेत हो सकता है, जिसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। ऐसे में ब्लड अच्छे से फिल्टर नहीं हो पाता है और शरीर की गंदगी शरीर में ही रह जाती है, जिससे व्यक्ति को नींद नहीं आती और इसके कारण मोटापा भी बढ़ने लगता है।

    ड्राई स्किन

    जब किडनी में मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की कमी होने लगती है तो पेशेंट की स्कीन ड्राई हो जाती है और उसमें खुजली की समस्या उत्पन्न होने लगती है।

    बार-बार यूरिन आना

    बार-बार यूरिन का आना भी किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत है। साथ ही पेशाब में खून का आना भी किडनी के खराब होने का संकेत है। हमारे शरीर में ब्लड से यूरिन को अलग करने का काम हमारी किडनी ही करती है, लेकिन जब वह खराब होने लगती है तो पेशाब में खून आने लगता है। यूरिन का झागदार होना भी किडनी खराब होने का लक्षण हैं।

    खबरें और भी

    आंखों के आस-पास सूजन

    अगर आपके आंखों के आस-पास सूजन हो गई है, तो बिल्कुल ही नजरअंदाज न करें। यह भी किडनी खराब होने का संकेत है। इसे पफी आई सिंड्रोम कहते हैं, जिसमें किडनी शरीर का बहुत सारा प्रोटीन यूरिन को सप्लाई करने लग जाती है।

    यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र को रोक देंगे मैग्नीशियम से भरपूर ये फूड्स, हमेशा दिखेंगे जवां-जवां

    Picture Courtesy: Freepik