Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोते समय नजर आते हैं High Blood Pressure के ये वॉर्निंग साइन्स, भारी पड़ सकती हैं इनकी अनदेखी

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 02:09 PM (GMT+05:30)

    High Blood Pressure एक गंभीर समस्या है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। यह समस्या आमतौर पर बदलती जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से लोगों को प्रभाव ...और पढ़ें

    रात में सोते समय नजर आते हैं हाई बीपी के ये संकेत
    रात में सोते समय नजर आते हैं हाई बीपी के ये संकेत

    HighLights

    1. हाई बीपी इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है।
    2. यह एक गंभीर समस्या है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकती है।
    3. रात में सोते समय हमारी शरीर हाई ब्लड प्रेशर के कई संकेत दिखाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) एक गंभीर समस्या है, जो इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है। तेजी से बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें लोगों को इस समस्या का शिकार बना रही है। हाई बीपी एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है और समय के साथ आर्टरीज को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं हाई बीपी को अगर कंट्रोल न किया जाए, तो यह किडनी के कार्य को भी प्रभावित कर सकता है।

    साथ ही यह विजन लॉस और मेमोरी लॉस का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इसके बढ़ते लेवल को कंट्रोल में रखा जाए। शरीर में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर का संकेत देते हैं। अगर इन संकेतों की पहचान कर आप समय रहते किसी गंभीर स्थिति को रोक सकते हैं। एनपीजे डिजिटल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, जो लोग रात में ज्यादा खर्राटे लेते हैं, उनमें अनियंत्रित हाई बीपी होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा सोते समय नजर वाले ये लक्षण भी हाई बीपी का संकेत हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- High BP करना चाहते हैं कंट्रोल तो रोजाना पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दिल की बीमारियों से भी होगा बचाव

    अनिद्रा

    बदलती लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों नींद से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो चुकी है। अनिद्रा यानी इनसोम्निया इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो कई वजहों से हो सकती है। तनाव, चिंता या खराब नींद की आदत और हाई ब्लड प्रेशर शरीर की नेचुरल स्लीप साइकिल को बाधित कर सकता है, जिससे सोना मुश्किल हो जाता है या रात भर सोने में परेशानी हो सकती है।

    खर्राटे लेना

    अगर आप सोते समय बहुत ज्यादा खर्राटे लेते हैं, खासकर अगर इसके साथ आपको सांस लेने में भी दिक्कत होती है, तो इसे स्लीप एपनिया के रूप में जाना जाता है। हालांकि, रात में खर्राटे आना सिर्फ स्लीप एपनिया ही नहीं हाई ब्लड प्रेशर का संकेत भी हो सकता है। यह संकुचित रक्त वाहिकाओं के कारण ब्लड फ्लो ब्लॉक होने का संकेत भी दे सकता है, जो हाई बीपी की पहचान है।

    खबरें और भी

    बहुत ज्यादा यूरिन आना

    अगर आपको रात में अक्सर बहुत ज्यादा यूरिन आती है, तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर किडनी पर दबाव डाल सकता है, जिससे यूरिन प्रोडक्शन में वृद्धि हो सकती है और रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठना पड़ सकता है।

    सिरदर्द

    जागने पर या रात के दौरान सिरदर्द का अनुभव भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। हाई बीपी के कारण होने वाला सिरदर्द सुबह के समय सबसे ज्यादा तेज होता है, क्योंकि नींद के दौरान रक्तचाप स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है और सुबह के समय चरम पर होता है।

    यह भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल से बढ़ सकता है ASCVD का खतरा, इन उपायों से मुमकिन है इससे बचाव

    Picture Courtesy: Freepik