Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपको समझना होगा, हर चीज गर्मियों में खाने की नहीं होती; अलसी खा रहे हैं तो जान लें 5 बड़े नुकसान

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 09:29 AM (GMT+05:30)

    हर चीज का सही मौसम मात्रा और तरीका होता है। अलसी सर्दियों में शरीर के लिए वरदान साबित होती है। लेक‍िन गर्मियों में अलसी को अध‍िक मात्रा में खाने से आप ...और पढ़ें

    गर्मी में अलसी खाने के नुकसान। (Image Credit- Freepik)
    गर्मी में अलसी खाने के नुकसान। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मी में अलसी खाना फायदेमंद नहीं होता है।
    2. अलसी खाने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी है।
    3. अलसी फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है। इन दि‍नों खानपान पर व‍िशेष रूप से ध्‍यान देना होता है। डाइट में हरी पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियों और रसीले फलों को शाम‍िल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं ज‍िसे खाने से हमारी सेहत को जबरदस्‍त फायदे मिलते हैं। आपको बता दें क‍ि हमें मौसम के ह‍िसाब से अपनी डाइट में पर‍िवर्तन करना चाह‍िए। जो चीजें सर्दियों में खाने से हमें फायदा पहुंचाती हैं, ये जरूरी नहीं है क‍ि वो चीजें गर्मी के ल‍िए भी अनुकूल हों। हम अलसी के बीज की बात कर रहे हैं।

    अलसी अपने हेल्थ बेनिफिट्स के कारण, मॉडर्न लाइफस्टाइल में एक फेमस फूड आइटम बन गया है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी हार्ट हेल्थ, डाइजेशन और स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ठंड में अलसी खाने से हमें जबरदस्‍त फायदे म‍िलते हैं। लेक‍िन गर्मी में ज्यादा मात्रा में अलसी खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, इसकी तासीर गर्म हाेती है। इस कारण ये गर्मी में फायदे के बजाय नुकसान भी कर सकता है। आइए जानते हैं अलसी खाने से होने वाले कुछ बड़े नुकसानों के बारे में-

    शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है अलसी

    अलसी की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में जब शरीर पहले से ही तापमान से जूझ रहा होता है, ऐसे में अलसी का अधिक सेवन शरीर को ओवरहीट कर सकता है। ऐसे में आपको सि‍र दर्द, पेट में दर्द या त्‍वचा पर रैशेज जैसी द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    डाइजेशन पर पड़ सकता है असर

    अलसी में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये पाचन में मददगार होती है। हालांक‍ि गर्मी में अगर शरीर पहले से ही डिहाइड्रेटेड हो, तो ज्‍यादा फाइबर से कब्ज या पेट में भारीपन हो सकता है। कुछ लोगों को पेट फूलने या गैस की समस्या भी हो सकती है। यही कारण है क‍ि इसे संभलकर खाना चाह‍िए।

    खबरें और भी

    डिहाइड्रेशन की संभावना

    अलसी खाने से हमें गर्मी म‍िलती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों के मौसम में अलसी खाते हैं तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। गर्मियों में यह स्थिति खतरनाक हो सकती है। अगर आप अलसी खाते हैं ताे आपको पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाह‍िए।

    य‍ह भी पढ़ें: ऐसे 5 लोग भूलकर भी न खाएं अलसी के बीज, फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान

    एलर्जिक रिएक्शन

    कुछ लोगों को अलसी से एलर्जी हो सकती है। अलसी के सेवन से त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसे एलर्जिक रिएक्शन्स हो सकते हैं। इसके अलावा पीर‍िसड साइक‍िल पर भी असर पड़ सकता है। साथ ही मुंह में छाले जैसी द‍िक्‍कतें भी हो सकती हैं।

    खून पतला होने का खतरा

    अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। ये खून को पतला करने में मददगार है। दरअसल, ये खून के थक्के बनने को रोकता है। ज्यादा मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड को बहुत पतला कर सकता है, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है।

    गर्मी में कैसे खाएं अलसी

    • आपको दिन में 1 चम्मच से ज्‍यादा अलसी नहीं खाना चाह‍िए।
    • पिसी हुई अलसी को दही या छाछ के साथ लिया जा सकता है।
    • अलसी को हमेशा अधिक पानी के साथ लें।

    यह भी पढ़ें: Immunity Boost करने की बेस्‍ट दवा है हल्‍दी वाला दूध, रोजाना पीने से म‍िलते ह‍ैं 5 बड़े फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशाअपने डॉक्टर से सलाह लें।