Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mediterranean Diet: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें मेडिटेरेनियन डाइट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 02:23 PM (IST)

    Mediterranean Diet हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मेडिटेरियन डाइट बहुत फायदेमंद है। इस डाइट में प्लांट बेस्ड फल-सब्जियां स ...और पढ़ें

    Mediterranean Diet: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें मेडिटेरेनियन डाइट
    Mediterranean Diet: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें मेडिटेरेनियन डाइट

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mediterranean Diet: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग वर्कआउट का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इसके लिए आजकल कई प्रकार की डाइटिंग ट्रेंड में हैं। इनमें एक मेडिटेरियन डाइट है। इस डाइट के बारे में ऐसा दावा किया जाता है कि बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने में यह डाइट प्लान मददगार साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेरियन डाइट फॉलो करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो मेडिटेरियन डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि मेडिटेरियन डाइट को फॉलो करने से न केवल मोटापा, बल्कि मधुमेह में भी फायदा मिलता है। आइए, मेडिटेरियन डाइट प्लान के बारे में सब कुछ जानते हैं-

    मेडिटेरेनियन डाइट क्या है?

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मेडिटेरियन डाइट बहुत फायदेमंद है। इस डाइट में प्लांट बेस्ड फल-सब्जियां, साबुत अनाज और सीफूड खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही चिकन और अंडे का भी सेवन कर सकते हैं। वहीं, रेड मीट और अल्कोहल का सीमित मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड ऑयल आदि चीजों को खाने की मनाही है। इसके लिए यह डाइट प्लान सभी के लिए फ्लेक्सिबल है।

    क्या खा सकते हैं ?

    -फल में केला, सेब, संतरा, स्ट्रॉबेरी और अंगूर का सेवन कर सकते हैं।

    -सूखे बीज और मेवे का भी नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

    -साबुत अनाज में ब्राउन राइस, जौ, मक्का आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

    -सीफूड में टूना, साल्मन, केकड़ा, सार्डिन आदि चीजें खा सकते हैं।

    -पोल्ट्री में चिकन, बत्तख और अंडे का सेवन कर सकते हैं।

    -वहीं, खाना पकाने में ऑलिव ऑयल का यूज करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।